Monthly Numerology October Prediction: जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा अक्टूबर का महीना

Edited By Updated: 29 Sep, 2026 03:34 PM

monthly numerology october prediction

मूलांक – 1 ये महीना मिलाजुला रहेगा। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं लेकिन आप इनसे सफलतापूर्वक निपटने में सक्षम रहेंगे। किसी नई योजना या परियोजना की

मूलांक – 1
ये महीना मिलाजुला रहेगा। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं लेकिन आप इनसे सफलतापूर्वक निपटने में सक्षम रहेंगे। किसी नई योजना या परियोजना की शुरुआत के लिए यह एक अच्छा समय है। आपकी रचनात्मकता और संचार क्षमताएं उन्नत रहेंगी। आप नए विचारों और योजनाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। पारिवारिक मामलों में भी सकारात्मकता देखने को मिलेगी।
शुभ रंग- नीला
शुभ नंबर- 7
उपाय- घर के पूजा स्थान पर दीपक जलाएं।

मूलांक – 2
ये मंथ खास रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के छात्रों को अपने करियर पर खास ध्यान देने की अवश्यकता है। कानूनी मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने से सफलता मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में भाग लें और नए अवसरों का लाभ उठाएं। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ नंबर- 1
उपाय- शुक्रवार अथवा सोमवार के दिन सफेद वस्त्र, चावल, दूध, दही, चीनी या सफेद मिठाई का दान करें।

मूलांक – 3
ये महीना आपको हर तरह की प्रतिकूल परिस्थितियों से बचाने वाला रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। कोई फ्रॉड कॉल कर धोखा दे सकता है, सतर्क रहें। किसी के साथ अपने बैंक डिटेल्स शेयर न करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका काम पूरा होगा। सेहत के लिए समय अच्छा है।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ नंबर- 2
उपाय- बेडरूम, पूजा स्थान और घर के मुख्य हिस्से को सजा कर रखें।

मूलांक – 4
ये महीना आपके लिए खुशखबरी लेकर आया है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। आपको किसी भी बड़े निवेश को करने से बचना होगा। पारिवारिक संपत्ति को लेकर यदि कोई कलह उत्पन्न हो, तो आप उसमें शांत रहें और बड़ों से बातचीत करके उसको निपटने की कोशिश करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ नंबर- 9
उपाय- गाय को भोजन कराएं।

मूलांक – 5
कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपकी मेहनत और लगन से आप समस्याओं का समाधान निकाल सकेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में भी कुछ तनाव हो सकता है लेकिन आप संवाद के माध्यम से इसे सुलझा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और आराम की व्यवस्था बनाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ नंबर- 7
उपाय- चांदी की अंगूठी, चांदी के बर्तन या अन्य चांदी की वस्तुओं का इस्तेमाल करें।

मूलांक – 6
ये माह सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। विदेशी कंपनी से व्यापार कर रहे लोगों के धन लाभ होने की संभावना है। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें अच्छी जॉब मिलेगी। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे।
शुभ रंग- पिंक
शुभ नंबर- 3
उपाय- घर को साफ और व्यवस्थित रखें।

मूलांक – 7
आपका पूरा माह उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मचारी आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे, सावधान रहें। नई जॉब अथवा प्रमोशन के मार्ग खुलेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, लेकिन जल्दी सब ठीक होता नज़र आ रहा है। मानसिक तनाव बना रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच हर मुश्किल से पार लगाएगी।
शुभ रंग- भूरा
शुभ नंबर- 1    
उपाय- किसी का अपमान न करें।

मूलांक – 8
ये माह आपके लिए उन्नती के नए द्वार खोलने वाला है। आप आय को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने पारिवारिक मामलों को मिलजुलकर निपटाने की कोशिश करेंगे। किसी बाहर वाले को अपने मामलों में बोलने का अधिकार न दें। सेहत बिगड़ने का डर है, ध्यान रखें।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ नंबर- 8
उपाय- जरूरतमंद महिला की मदद करें।

मूलांक – 9
ये मंथ आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपकी पहल और सकारात्मक दृष्टिकोण से कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में आप सहयोग प्राप्त करेंगे और रिश्तों में सुधार होगा। हालांकि छोटी-मोटी समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें और निवेश के निर्णय सोच-समझ कर लें।
शुभ रंग- क्रीम
शुभ नंबर- 3
उपाय- महिलाओं का सम्मान करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!