Edited By Parveen Kumar,Updated: 29 Sep, 2026 10:16 PM

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह ने अपने सोशल मीडिया के अकाउंट 'X' पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के दौरे के दौरान स्वर्ण मंदिर के बाहर खालिस्तान समर्थक नारे लगाए जाने को लेकर पंजाब की कानून-व्यवस्था और...
नेशनल डेस्क : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह ने अपने सोशल मीडिया के अकाउंट 'X' पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के दौरे के दौरान स्वर्ण मंदिर के बाहर खालिस्तान समर्थक नारे लगाए जाने को लेकर पंजाब की कानून-व्यवस्था और खुफिया तंत्र पर सवाल उठाए हैं। इस घटना को लेकर पंजाब सरकार से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवाब मांगा गया है।
बयान में सवाल उठाया गया कि स्वर्ण मंदिर जैसे संवेदनशील और कड़ी सुरक्षा वाले स्थान के बाहर अलगाववादी तत्व प्रदर्शन करने में कैसे सफल रहे। साथ ही पूछा गया कि घटना के दौरान पंजाब इंटेलिजेंस ब्यूरो की भूमिका और निगरानी व्यवस्था क्या थी।
बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस मामले में जवाब देने की मांग की गई। इसमें यह भी आरोप लगाया गया कि यदि राजनीतिक कारणों या चुनावी हितों के चलते ऐसे तत्वों के प्रति नरमी बरती गई है, तो यह राज्य की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है।