इस बार नवरात्रों में ग्रह गोचर में जो स्थिति बन रही है, उससे चिकित्सा जगत को भी कोई बड़ी सफलता हासिल होगी क्योंकि शुक्र भी राशि परिवर्तन कर रहे हैं और शुक्र का औषधियों पर आधिपत्य माना जाता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Navratri 2020: इस बार नवरात्रों में ग्रह गोचर में जो स्थिति बन रही है, उससे चिकित्सा जगत को भी कोई बड़ी सफलता हासिल होगी क्योंकि शुक्र भी राशि परिवर्तन कर रहे हैं और शुक्र का औषधियों पर आधिपत्य माना जाता है। कई गंभीर महामारियों का असर कम होने लगेगा और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जाएगी। लोगों को कई तकलीफों से भी मुक्ति मिलेगी। सभी 12 राशियां भी प्रभावित होंगी। आइए जानें, किन राशियों पर बरसाएंगी नवदुर्गा अपना दुलार

मेष राशि वालों को कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि वालों को बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष रूप से ख्याल रखना होगा।
मिथुन राशि वालों के लंबे समय से अटके हुए काम बनने लगेंगे।
कर्क राशि वालों को मिले-जुले फल प्राप्त होंगे।
सिंह राशि वालों के स्वभाव में थोड़ी उग्रता आ सकती है।
कन्या राशि वालों को अभी इन्वेस्टमेंट से बचना होगा।
तुला राशि वालों को अच्छी खबरें मिलेंगी।

वृश्चिक राशि वालों के लिए आमदनी के नए स्रोत भी खुल सकते हैं ।
धनु राशि वालों के जो ड्रीम प्रोजेक्ट हैं, उनके सिरे चढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता जाएगा।
मकर राशि वालों के लिए भी समय शुभ रहेगा।। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं।
कुंभ राशि वालों पर भी भाग्य मेहरबान रहने वाला है। व्यापार में मुनाफा होगा।
मीन राशि वालों को विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे।
इस बार के नवरात्र सभी राशियों को कोई न कोई शुभ फल अवश्य देकर जाएंगे क्योंकि ग्रह गोचर में बहुत ही शुभ स्थितियां बनी हैं।
गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

Navratri 2020 in october: 9 दिनों में आ रहे हैं 10 त्यौहार, पढ़ें पूरी जानकारी
NEXT STORY