Numerological prediction: ये है लोकसभा चुनावों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी!

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 May, 2019 02:18 PM

numerological prediction

देश में लोकसभा के हुए आम चुनावों के नतीजे यद्यपि 23 मई को घोषित होंगे परन्तु देश में ज्योतिषी व अंक शास्त्री अपने-अपने हिसाब से विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों को मिलने वाली सीटों की भविष्यवाणी करने में लगे हुए हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

देश में लोकसभा के हुए आम चुनावों के नतीजे यद्यपि 23 मई को घोषित होंगे परन्तु देश में ज्योतिषी व अंक शास्त्री अपने-अपने हिसाब से विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों को मिलने वाली सीटों की भविष्यवाणी करने में लगे हुए हैं। राजस्थान के जयपुर से संबंध रखते एक अंक शास्त्री डा. कुमार गणेश ने केन्द्र में सत्ताधारी राजग को चुनावों में 261 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि भाजपा अपने बलबूते पर बहुमत हासिल नहीं कर सकेगी। राजग को मिलने वाली 261 सीटों में से भाजपा की 210 सीटें शामिल हैं। उन्होंने शिवसेना को 10, जद (यू) को 10, अन्नाद्रमुक को 12, पी.एम.के. को 3 सीटें दी हैं। ये सभी राजनीतिक दल राजग का हिस्सा हैं। 

PunjabKesari Numerological prediction

दूसरी तरफ डा. कुमार ने यू.पी.ए. को 167 सीटें मिलने की बात कही है। इसमें कांग्रेस को उन्होंने 118 सीटें दी हैं। नैशनल कान्फ्रैंस को 2, जद एस को 3, राकांपा को 13, द्रमुक को 15 सीटें दी हैं। ये सभी राजनीतिक दल यू.पी.ए. का हिस्सा हैं। उन्होंने अन्य दलों को 114 सीटें दी हैं, जिसमें तेदेपा को 8, वाई.एस.आर. कांग्रेस को 13, समाजवादी पार्टी को 16, बसपा को 15, राष्ट्रीय लोकदल को 1, सी.पी.आई. को 3, सी.पी.एम. को 10, बीजू जनता दल को 10, तृणमूल कांग्रेस को 18 सीटें दी हैं। अगर उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो उन्होंने कुल 80 सीटों में से भाजपा को 39, समाजवादी पार्टी को 16, बसपा को 15, कांग्रेस को 8, अपना दल को 1, राष्ट्रीय लोकदल को भी 1 सीट दी है। 

PunjabKesari Numerological prediction

इसी तरह से महाराष्ट्र जहां कुल 48 सीटें हैं, में उन्होंने भाजपा व शिवसेना को 10-10 सीटें दी हैं, जबकि कांग्रेस को 14 व राकांपा को 12 सीटें दी हैं। बिहार जहां 40 सीटें आती हैं, में भाजपा को 12, जद (यू) को 10 सीटें दी गई हैं। लालू यादव की राजद को 8, कांग्रेस को 4 व लोजपा को 3 सीटें दी गई हैं। मध्य प्रदेश में उन्होंने 29 सीटों में से 19 सीटें भाजपा व 10 सीटें कांग्रेस को दी हैं। ओडिशा में उन्होंने बीजू जनता दल को 10 व भाजपा को 8 तथा कांग्रेस को 3 सीटें दी हैं। उन्होंने कहा कि यह भविष्यवाणी विशुद्ध रूप से अंक ज्योतिष के हिसाब से की है। 

PunjabKesari Numerological prediction

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!