Pakistan news: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मंदिर में तोड़फोड़, 1 गिरफ्तार

Edited By Updated: 07 Oct, 2026 08:12 AM

pakistan news

पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत के नागरपारकर इलाके के राठी गांव में एक मंदिर में तोड़फोड़ करने के शक में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

कराची (एजैंसी): पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत के नागरपारकर इलाके के राठी गांव में एक मंदिर में तोड़फोड़ करने के शक में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात माता जोग माया मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आने के बाद उस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पाकिस्तान दरावर इत्तेहाद एन.जी.ओ. के चेयरमैन शिव काची ने कहा कि आज सुबह जब मंदिर की देखभाल करने वाले व्यक्ति की नींद खुली, तो उसने देखा कि कुछ मूर्तियां तोड़ी और खंडित की गई थीं। उसने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। काची ने बताया कि पुलिस ने इस घटना के मुख्य संदिग्ध के तौर पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!