Pandharpur Wari Yatra: पंढरपूर वारी भगवान विट्ठल की शोभायात्रा में भाजपा नेता हुए शामिल

Edited By Updated: 18 Jul, 2024 08:32 AM

pandharpur wari yatra

पंढरपूर वारी भगवान विट्ठल की शोभायात्रा के दिल्ली में सांकेतिक आयोजन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, वरिष्ठ नेता विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, उपाध्यक्ष योगिता सिंह, सांसद मनेाज तिवारी, बांसुरी स्वराज समेत भाजपा नेता...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): पंढरपूर वारी भगवान विट्ठल की शोभायात्रा के दिल्ली में सांकेतिक आयोजन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, वरिष्ठ नेता विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, उपाध्यक्ष योगिता सिंह, सांसद मनेाज तिवारी, बांसुरी स्वराज समेत भाजपा नेता सम्मलित हुए।  
 
भाजपा नेताओं ने कहा कि दिल्ली में सभी प्रदेशों के प्रवासी रहते हैं और सभी प्रदेशों की सांस्कृतिक झांकियां भी यहां देखने को मिलती हैं। इसी कड़ी बुधवार को दिल्ली मराठी प्रतिष्ठान ने नई दिल्ली में मराठी परंपराओं के अनुरूप महाराष्ट्र की लोकप्रिय पंढरपूर वारी भगवान विट्ठल की शोभायात्रा का सांकेतिक आयोजन किया। शोभायात्रा कनाट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर से शुरू हुई और आर.के. पुरम सेक्टर 6 स्थित भगवान विट्ठल मंदिर में पूजन के साथ संपूर्ण हुई। 

इस दौरान विनय सहस्त्रबुधदे ने कहा की पंढरपूर यात्रा आज देश ही नहीं विदेशों में भी निकाली जाती है और इसका धार्मिंक, सांस्कृतिक महत्व आज भी उतना ही है जितना एक सदी पहले था। वारकारी आंदोलन एक वृहद परम्परा है जो अखंडता की प्रेरक है। सचदेवा ने कहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा का केवल धार्मिक संदेश नही है बल्कि राष्ट्रीय एवं सामाजिक संदेश भी है, पंढरपूर यात्रा ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन को भी मजबूत करने में बड़ा योगदान दिया था। उन्होंने महाराष्ट्र में आज आषाढ़ी एकादशी से प्रारंभ पंढरपूर वारकारी यात्रा पर शुभकामना देते हुए कहा कि वारकारी यात्रा हमारी समृद्ध परंपराओं की प्रतीक है और हमें समानता एवं सद्भाव का संदेश देती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!