राम मंदिर में फिर लौटने लगे स्वयंसेवक, चढ़ावा चोरी के बाद बनाई थी दूरी

Edited By Updated: 16 Nov, 2026 07:05 AM

ram mandir

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच के दौरान जिम्मेदारियों से किनारा कर चुके अवैतनिक स्वयंसेवकों की वापसी शुरू हो गई है। एस.आई.टी. की ओर से अदालत में आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इन्हें दोबारा...

अयोध्या (इंट.): राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच के दौरान जिम्मेदारियों से किनारा कर चुके अवैतनिक स्वयंसेवकों की वापसी शुरू हो गई है। एस.आई.टी. की ओर से अदालत में आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इन्हें दोबारा जिम्मेदारियां सौंपने की प्रक्रिया तेज कर दी है। करीब 200 से 250 स्वयंसेवक धीरे-धीरे मंदिर की व्यवस्थाओं में लौट रहे हैं। इनमें प्रमुख लोग पहले ही जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, जबकि अन्य के दायित्व तय किए जा रहे हैं। हालांकि, अब मंदिर की व्यवस्थाओं में पहले जैसी स्वच्छंद कार्यप्रणाली नहीं होगी। प्रत्येक काम की निगरानी, जवाबदेही और प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। किसी एक व्यक्ति की बजाय 3, 5 या 7 लोगों की टीम बनाकर काम कराया जा रहा है। हर व्यवस्था के लिए निगरानी करने वाला अलग जिम्मेदार व्यक्ति भी नियुक्त किया गया है।

रामलला के दर्शन के लिए जारी होने वाले आरती, सुगम और विशिष्ट पास की व्यवस्था के संचालन के लिए भी अलग कमेटी बनाई गई है।  

खरीद और भुगतान की प्रक्रिया में किए बदलाव
चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद मंदिर में खरीद और भुगतान की व्यवस्था को भी कई चरणों में बांट दिया गया है। किसी काम की संस्तुति के बाद संबंधित सामान की खरीद के लिए परचेज कमेटी बनाई जाती है। 

भुगतान से पहले बिल पर क्रय एजैंसी के सुपरवाइजर, साइट इंचार्ज और ट्रस्ट सुपरवाइजर के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं। इसके बाद बिल अकाऊंट सैक्शन विभाग में जाता है, जहां जांच के बाद संबंधित सैक्शन के इंचार्ज के हस्ताक्षर होते हैं। फिर बिल सचिव, महासचिव अथवा उनके प्रतिनिधि के पास भेजा जाता है। वहां से पेमैंट विभाग में पहुंचने पर दोबारा जांच की जाती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!