Ram Mandir Donation Counting Dress Code : राम मंदिर में चढ़ावा गिनने वाले पहनेंगे केसरिया ‘जंपसूट’

Edited By Updated: 01 Oct, 2026 08:20 AM

ram mandir donation counting dress code

राम मंदिर में चढ़ावे की राशि की गिनती करने वाले कर्मचारियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। अब गिनती कक्ष में काम करने वाले कर्मचारियों को बिना जेब वाला केसरिया रंग का ‘जंपसूट’ पहनना अनिवार्य होगा।

अयोध्या (इंट.): राम मंदिर में चढ़ावे की राशि की गिनती करने वाले कर्मचारियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। अब गिनती कक्ष में काम करने वाले कर्मचारियों को बिना जेब वाला केसरिया रंग का ‘जंपसूट’ पहनना अनिवार्य होगा। निर्धारित पोशाक के बिना किसी कर्मचारी को गिनती कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंदिर ट्रस्ट की ओर से यह व्यवस्था चढ़ावे की गिनती में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है। ‘जंपसूट’ ऊपर से नीचे तक एक ही रंग का होगा और इसमें किसी तरह की जेब नहीं होगी।

पोशाक के पीछे जिप लगी होगी, ताकि कर्मचारियों के पास नकदी या अन्य सामान छिपाने की गुंजाइश न रहे। नई व्यवस्था के तहत चढ़ावा गिनती कक्ष में मोबाइल फोन, बैग, कैमरा और अन्य निजी सामान ले जाने पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। कर्मचारियों को निर्धारित स्थान पर पहुंचने से पहले अपना निजी सामान बाहर जमा कराना होगा। इसके अलावा कर्मचारियों की पृष्ठभूमि की भी जांच की जाएगी। गिनती के दौरान वहां की गतिविधियों पर निगरानी भी रखी जाएगी। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!