राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला- पुलिस की चार्जशीट में चंपत राय समेत 133 गवाह, सी.सी.टी.वी. फुटेज भी अहम साक्ष्य

Edited By Updated: 26 Sep, 2026 09:15 AM

ram mandir offering theft case

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की ओर से दाखिल करीब 74 हजार पन्नों की चार्जशीट अब अदालत में आरोपों को साबित करने का आधार बनेगी। इसमें श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारी चंपत राय, अनिल मिश्र और गोपालराव समेत करीब 133 लोगों को गवाह...

अयोध्या (इंट.): राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की ओर से दाखिल करीब 74 हजार पन्नों की चार्जशीट अब अदालत में आरोपों को साबित करने का आधार बनेगी। इसमें श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारी चंपत राय, अनिल मिश्र और गोपालराव समेत करीब 133 लोगों को गवाह बनाया गया है। 

इसके अलावा सी.सी.टी.वी. फुटेज, आरोपियों से बरामद नकदी व अन्य सामान, वाहनों की बरामदगी, कॉल डिटेल और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी साक्ष्य के तौर पर शामिल किए गए हैं। अभियोजन को अदालत में यह साबित करना होगा कि अपराध हुआ और उसमें संबंधित आरोपियों की क्या भूमिका थी। बरामद नकदी को अपराध से जोड़ना भी महत्वपूर्ण होगा। इसके लिए रकम की बरामदगी की परिस्थितियां, उसका स्रोत, बैंक खातों में लेन-देन और आरोपियों की गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज अहम होंगे।  

चार्जशीट दाखिल होने के साथ पुलिस की विवेचना पूरी हो गई है। अब अदालत में सभी साक्ष्यों की विश्वसनीयता और आपसी संबंध की जांच होगी। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!