Ramadan 2024: सऊदी अरब ने रमजान से पहले मस्जिदों में इफ्तार पर लगाया प्रतिबंध

Edited By Prachi Sharma,Updated: 05 Mar, 2024 06:59 AM

ramadan

रमजान से पहले सऊदी अरब ने नए नियमों का फरमान जारी कर दिया है। इसके तहत मस्जिदों के अंदर इफ्तार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रमजान इस्लामिक कैलेंडर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जालंधर (इंट): रमजान से पहले सऊदी अरब ने नए नियमों का फरमान जारी कर दिया है। इसके तहत मस्जिदों के अंदर इफ्तार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है। इसे इस्लाम का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल रमजान 10 मार्च से शुरू हो रहा है जो 9 अप्रैल को खत्म होगा। रमजान के महीने में मुसलमान सुबह से शाम तक उपवास करते हैं। दिनभर उपवास के बाद सूरज ढलने के बाद शाम को उपवास तोड़ा जाता है, जिसे इफ्तार कहा जाता है। इस दौरान बहुत से लोग मस्जिदों में इफ्तार का आयोजन करते हैं। हालांकि सऊदी अरब ने रमजान के दौरान मस्जिद में इफ्तार करने पर अब रोक लगा दी है।

सफाई को लेकर जारी किया गया है फरमान
इस पाबंदी की वजह मस्जिदों की साफ-सफाई बताई गई है। 20 फरवरी को इस्लामिक मामलों के मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया कि सऊदी अरब की सरकार इस बात पर जोर देती है कि इफ्तार का कार्यक्रम मस्जिदों की साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए मस्जिदों के अंदर नहीं आयोजित किया जाना चाहिए।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) पर जारी नोटिस में कहा गया था कि इस्लामिक मामलों के मंत्रालय ने रमजान के महीने में मस्जिदों को लेकर कई निर्देश जारी किए हैं। ट्वीट में कहा गया कि मस्जिदों के इमाम और मुअज्जिन मस्जिदों से बाहर उचित जगह पर इफ्तार की व्यवस्था की देखभाल करें। साथ ही कहा गया कि इफ्तार के लिए किसी तरह का अस्थायी कमरा या टैंट न लगाया जाए। नोटिस में आगे कहा गया, इफ्तार इमाम और मुअज्जिन की जिम्मेदारी है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!