मासिक दुर्गाष्टमी: आज इन राशियों को मिलेगा शक्ति का वरदान

Edited By Updated: 14 Sep, 2021 08:49 AM

rashifal in hindi

मेष: यत्न करने पर आपकी प्रोग्रामिंग, प्लानिंग कुछ आगे बढ़ेगी, आम तौर पर हर फ्रंट पर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: यत्न करने पर आपकी प्रोग्रामिंग, प्लानिंग कुछ आगे बढ़ेगी, आम तौर पर हर फ्रंट पर कामयाबी मिलेगी, बेहतर होगी, इज्जत-मान की प्राप्ति।

वृष: सितारा सेहत के वास्ते एहतियात, परेशानी वाला, इसलिए खान-पान अटैंटिव रह कर करना सही रहेगा, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

मिथुन: व्यापारिक तथा कामकाजी कामों की दशा अच्छी, कोशिशों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर मधुरता, तालमेल, सद्भाव बना रहेगा।

कर्क: शत्रु नुक्सान पहुंचाने के लिए कोई कसर न छोड़ेंगे, इसलिए उनसे डिस्टैंस रखना जरूरी होगा, मन भी अशांत, परेशान, डिस्टर्ब सा रहेगा।

सिंह: संतान की मदद के साथ आपकी कोई प्राब्लम सुलझ सकती है, आम हालात भी पहले जैसे बने रहेंगे, मान-सम्मान की प्राप्ति रहेगी।

कन्या: किसी उलझे रुके अदालती काम को हाथ में लेने पर बेहतर नतीजा मिल सकता है, बड़े लोगों में इज्जत-मान तथा लिहाजदारी बनी रहेगी।

तुला: आपके किसी लटके काम को संवारने के लिए मित्र साथ तथा तालमेल बनाए रखेंगे, शत्रु कमजोर रहेंगे, तेज प्रभाव बना रहेगा।

वृश्चिक: टीचिंग, कोचिंग, कंसलटैंसी, मैडीसन का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा, हर फ्रंट पर कामयाबी तथा बेहतरी होगी।

धन: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, आम तौर पर आपका प्रभाव, दबदबा बना रहेगा।

मकर: चूंकि सितारा उलझनों मुश्किलों वाला है, इसलिए न तो कोई नया यत्न हाथ में न लें और न ही किसी की जिम्मेदारी में फंसें।

कुम्भ: सितारा धन-लाभ के लिए अच्छा कारोबारी प्रोग्रामिंग कुछ आगे बढ़ेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, मगर मन परेशान- डिस्टर्ब सा रहेगा।

मीन: सरकारी, गैर-सरकारी कामों की दशा अच्छी, बड़े लोग मेहरबान, कंसिडरेट रहेंगे, तेज प्रभाव बना रहेगा,शत्रु कमजोर रहेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!