प्रदोष व्रत : आज इन राशियों के भोले बाबा भरेंगे भंडार

Edited By Updated: 02 Dec, 2021 08:24 AM

rashifal in hindi

मेष: अर्थ तथा कारोबारी दशा, जिस काम के लिए यत्न करेंगे या मन बनाएंगे उसमें कुछ न कुछ

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: अर्थ तथा कारोबारी दशा, जिस काम के लिए यत्न करेंगे या मन बनाएंगे उसमें कुछ न कुछ पेशकदमी जरूर होगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।

वृष: बढ़ते हुए वैर-विरोध के कारण मन डरा-डरा तथा असमंजस में रहेगा, इसलिए किसी भी नए काम को हाथ में लेने के लिए मन राजी न होगा।

मिथुन: धार्मिक कामों को करते, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने तथा कथा वार्ता, भजन कीर्तन सुनने में जी लगेगा, यत्न करने पर कोई स्कीम मैच्योर होगी।

कर्क: प्रापर्टी के किसी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे, आम तौर पर आप हर तरह से प्रभावी रहेंगे।

सिंह:  उत्साह, हिम्मत तथा कामकाजी भागदौड़ बनी रहेगी, विरोधी कमजोर रहेंगे, कामकाजी व्यस्तता बनी रहेगी, शुभ कामों में ध्यान बना रहेगा।

कन्या: सितारा धन लाभ के लिए अच्छा, यत्न करने पर कोई कामकाजी बाधा-मुश्किल हटेगी, नेक कामों में ध्यान, हर तरह से बेहतरी होगी।  

तुला: यत्न करने पर आपकी कामकाजी प्लानिंग मैच्योर होगी, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे, आम तौर पर आप हर तरह से हावी -प्रभावी रहेंगे।

वृश्चिक: खर्चों का जोर, इस कारण किसी समय अर्थ तंगी महसूस हो सकती है, लिखत-पढ़त का कोई काम न करें, किसी की जिम्मेदारी में भी न फंसें।

धनु: टीचिंग, कोचिंग, कंसल्टैंसी, स्टेशनरी, प्रकाशन के कामकाज के साथ जुड़े लोगों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा, मान-यश की प्राप्ति।

मकर: सरकारी, गैर सरकारी कामों में विजय मिलेगी, बड़े लोगों के साफ्ट रुख के कारण आपका कोई उलझा सरकारी काम सिरे चढ़ सकता है।

कुम्भ: इरादों में कामयाबी मिलेगी, तेज प्रभाव-दबदबा बना रहेगा, कारोबारी दशा अच्छी, आम हालात भी बेहतर बने रहेंगे।

मीन: सितारा सेहत, खासकर पेट के लिए ढीला, मौसम के एक्सपोइयर से भी अपना बचाव रखें मगर अर्थ दशा ठीकठाक रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!