सोलर नव वर्ष: आज इन राशियों को मिलेंगी ढेरों खुशियां

Edited By Updated: 14 Apr, 2022 08:21 AM

rashifal in hindi

सितारा बाद दोपहर तक बेहतर, यत्न करने पर कोई उद्देश्य-मनोरथ मैच्योर होगा, मगर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: सितारा बाद दोपहर तक बेहतर, यत्न करने पर कोई उद्देश्य-मनोरथ मैच्योर होगा, मगर बाद में समय परेशानियों वाला बनेगा।

वृष: आम सितारा मजबूत जो आपके कदम को हर फ्रंट पर बढ़त की तरफ रखेगा, सफलता तथा इज्जत-मान की प्राप्ति।

मिथुन: सितारा बाद दोपहर तक कामकाजी सफलता देगा, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा, मगर बाद में हर फ्रंट पर बेहतरी होगी।

कर्क: सितारा बाद दोपहर तक व्यापार कारोबार के कामों में लाभ देने वाला, मगर बाद में कामकाजी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी।

सिंह: जो लोग अपना स्वयं का कारोबार करते हैं, उन्हें अपनी कामकाजी भागदौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।

तुला: सितारा बाद दोपहर तक व्यापारिक कामों में लाभ देने तथा उन्हें संवारने वाला, मगर बाद में उलझनें-मुश्किलें सिर उठाएंगी।

कन्या: सितारा बाद दोपहर तक एहतियात वाला, किसी न किसी पंगे-झमेले के साथ वास्ता रहेगा, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।

वृश्चिक: आम सितारा बाद दोपहर तक सरकारी कामों के लिए अच्छा, मगर बाद में समय कारोबारी कामों में लाभ वाला बनेगा।

धनु: आम सितारा बाद दोपहर तक उलझे-बिगड़े काम संवारने वाला, मगर बाद में कामयाबी मिलेगी, इज्जत-मान बढ़ेगा।

मकर: सितारा बाद दोपहर तक पेट के लिए ढीला, नुक्सान-परेशानी वाला समय, मगर बाद में हर फ्रंट पर बेहतरी होगी।

कुम्भ: सितारा बाद दोपहर तक अर्थ दशा बेहतर रखेगा, मगर बाद में समय सेहत के लिए ढीला बनेगा, नुक्सान का डर रहेगा। 

मीन: सितारा बाद दोपहर तक उलझनों-मुश्किलों को जागृत करने वाला, मगर बाद में कामकाजी दशा सुधरी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!