Edited By Sarita Thapa,Updated: 13 Sep, 2026 12:48 PM

हिंदू धर्म में देवों के देव महादेव के पुत्र गणेश जी को प्रथम पूजनीय देवता माना जाता है। गणेश चतुर्थी पर घर में हप्पा की स्थापना करना बहुत खुशियां और समृद्धि लेकर आता है। इस साल 14 सितंबर, 2026 सोमवार के दिन गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा।
Ganesh Chaturthi Zodiac Colors : हिंदू धर्म में देवों के देव महादेव के पुत्र गणेश जी को प्रथम पूजनीय देवता माना जाता है। गणेश चतुर्थी पर घर में हप्पा की स्थापना करना बहुत खुशियां और समृद्धि लेकर आता है। इस साल 14 सितंबर, 2026 सोमवार के दिन गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप गणपति बप्पा का स्वागत अपनी राशि के अनुकूल शुभ रंग का ध्यान रखकर करते हैं, तो पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है और बप्पा की खास कृपा प्राप्त होता है।
मेष राशि
मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण आपके लिए लाल और नारंगी रंग सबसे शुभ हैं। बाप्पा को लाल सिंदूर और लाल वस्त्र अर्पित करने से जीवन में ऊर्जा और सफलता मिलती है।
वृषभ राशि
शुक्र देव की इस राशि के जातकों को सफेद या हल्का गुलाबी रंग चुनना चाहिए। सफेद मोदक या चांदी के वर्क लगी मिठाई का भोग लगाने से मानसिक शांति प्राप्त होती है।
मिथुन राशि
बुध ग्रह से प्रभावित होने के कारण आपके लिए हरा रंग सर्वोत्तम है। गणपति जी को दूर्वा और हरे वस्त्र अर्पित करने से बुद्धि और व्यापार में उन्नति होती है।
कर्क राशि
चंद्रमा की इस राशि के लिए सफेद और हल्का पीला रंग अत्यंत फलदायी है। बाप्पा की पूजा में सफेद फूलों का प्रयोग करें, इससे पारिवारिक जीवन में मिठास बनी रहेगी।
सिंह राशि
सूर्य देव की इस राशि के जातकों को सुनहरा, गहरा पीला या गहरा नारंगी रंग अपनाना चाहिए। इससे समाज में मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है।
कन्या राशि
बुध के प्रभाव से आपके लिए भी धानी या गहरा हरा रंग बेहद शुभ माना गया है। बाप्पा के सजावट स्थान पर हरे रंग का अधिक प्रयोग करने से रुके हुए कार्य सिद्ध होते हैं।
तुला राशि
शुक्र की इस राशि के जातकों के लिए हल्का नीला, सफेद और गुलाबी रंग भाग्यशाली है। इस रंग के उपयोग से जीवन में संतुलन और धन-धान्य की वृद्धि होती है।
वृश्चिक राशि
मंगल की इस राशि के लिए गहरा लाल या मैरून रंग सबसे उत्तम है। बाप्पा को लाल रंग के पुष्प चढ़ाने से सभी प्रकार की बाधाएं और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं।
धनु राशि
गुरु के प्रभाव से आपके लिए पीला और केसरिया रंग सर्वाधिक फलदायी है। पीले रंग के वस्त्र और बेसन के मोदक से बाप्पा शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
मकर राशि
शनि देव की इस राशि के जातकों को गहरा नीला या आसमानी रंग चुनना चाहिए। पूजा में इस रंग का सामंजस्य बनाए रखने से कर्म क्षेत्र में सफलता और स्थिरता मिलती है।
कुंभ राशि
शनि के प्रभाव वाली इस राशि के लिए बैंगनी (पर्पल) या नीला रंग शुभ है। इस रंग के प्रयोग से आर्थिक परेशानियां समाप्त होती हैं और नए अवसर मिलते हैं।
मीन राशि
बृहस्पति की इस राशि के लिए पीला या हल्का सुनहरा रंग अत्यंत कल्याणकारी है। गणपति जी की स्थापना के समय पीले रंग का प्रयोग करने से ज्ञान और आध्यात्मिक उन्नति होती है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ