Daily horoscope: आज इन राशियों पर बनेगी शनि कृपा

Edited By Updated: 21 May, 2022 08:45 AM

rashifal in hindi

मेष: यत्न करने पर किसी सरकारी काम में कोई बाधा मुश्किल हटेगी, तेज

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: यत्न करने पर किसी सरकारी काम में कोई बाधा मुश्किल हटेगी, तेज प्रभाव बना रहेगा, मगर अपने क्रोध पर कंट्रोल रखना जरूरी।

वृष: धार्मिक कामों को अटैंड करने, धार्मिक लिटरेचर स्टडी करने तथा कथा वार्ता, भजन कीर्तन सुनने में जी लगेगा, अर्थ दशा भी सुखद रहेगी।

मिथुन: पेट में गड़बड़ी रहने का डर, लिखत-पढ़त का कोई काम भी बेध्यानी के साथ, सोचे-समझे बगैर न करना ठीक रहेगा।

कर्क: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कुछ न कुछ पेशकदमी जरूर होगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।

सिंह:  मनोबल टूटन के कारण आप के लिए किसी भी काम को उसके टार्गेट तक पहुंचाना मुश्किल होगा, मन भी टैंस, अशांत सा रहेगा।

कन्या:  आमतौर पर मजबूत सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, शत्रु कमजोर, यत्न करने पर कोई उद्देश्य मनोरथ हल होगा। 

तुला: जमीनी कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, मगर गिरने, फिसलने तथा सेहत के बिगड़ने का डर रहेगा।

वृश्चिक: उत्साह, हिम्मत तथा कामकाजी भागदौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी, शत्रु आपका कुछ भी बिगाड़ न सकेंगे, कामकाजी दशा ठीक। 

धनु: व्हीकल्स की सेल-परचेज या उन्हें डैकोरेट करने का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा, हर फ्रंट पर बेहतरी होगी।

मकर: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, शुभ कामों में ध्यान, मौसम के एक्सपोइजर से अपना बचाव रखना जरूरी।

कुम्भ: खर्चों का जोर, इसलिए जिन खर्चों को टाला जा सकें, उन्हें टाल देना सही रहेगा, किसी पर ज्यादा भरोसा भी न करना चाहिए। 

मीन:  सितारा आमदन के लिए अच्छा, अर्थ दशा भी कंफर्टेबल रहेगी, यत्न करने पर किसी कारोबारी काम में कोई मुश्किल हटेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!