इस रविवार किन राशियों पर सूर्य बरसाएंगे कृपा

Edited By Jyoti,Updated: 17 Feb, 2019 11:01 AM

आज 17 फरवरी, रविवार त्रयोदशी तिथि है। ज्योतिष के अनुसार इस तिथी के  स्वामी कामदेव हैं। इस तिथि को जया संज्ञक भी कहा जाता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज 17 फरवरी, रविवार त्रयोदशी तिथि है। ज्योतिष के अनुसार इस तिथी के  स्वामी कामदेव हैं। इस तिथि को जया संज्ञक भी कहा जाता है। माना जाता है कि इस तिथि में जन्मा बच्चा कर्मठ, उत्साही, हिम्मती, अपनी तरक्की एवं बढ़त-चढ़त के लिए अपनी मेहनत पर भरोसा करने वाला होता है। धार्मिक मामलों की सूझ-बूझ तथा जानकारी रखने तथा अपोजिट सैक्स, विशेषकर फीमेल्स की कम्पनी में खुश रहने वाला होता है। जानते हैं पंजाब केसरी के आचार्य कमल नंदलाल के द्वारा कि आपका आज का दिन आपके लिए कैसे फल लेकर आया है।


अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें-
इस रविवार किन राशियों पर सूर्य बरसाएंगे कृपा


इसके अलावा खुशहाल जीवन जीने के लिए करें ये उपाय-
भोजन के लिए बनाई जा रही रोटी में से पहली रोटी गाय को दें। धर्म ग्रंथों के अनुसार, गाय में सभी देवताओं का निवास माना गया है। अगर प्रतिदिन गाय को रोटी दी जाए तो सभी देवता प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी होती है।

घर को हमेशा साफ-स्वच्छ रखना चाहिए। रोज सुबह झाड़ू-पोछा करें। सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और व्यक्ति को आर्थिक हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, जो व्यक्ति सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा करता है, देवी लक्ष्मी उस घर में निवास नहीं करती और वहां से चली जाती हैं।

अपने घर के आस-पास कोई ऐसा तालाब, झील या नदी का चयन करें, जहां बहुत सी मछलियां हों। यहां रोज जाकर आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह बहुत ही अचूक उपाय है। नियमित रूप से जो यह उपाय करता है, कुछ ही दिनों में उसकी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

बाहर से जब भी आप घर में प्रवेश करें तो कभी खाली हाथ ना जाएं। घर में हमेशा कुछ ना कुछ लेकर प्रवेश करें। चाहे वह पेड़ का पत्ता ही क्यों न हो।

सूर्य देव को प्रसन्न करे के लिए रविवार को तेल, नमक नहीं खाना चाहिए और एक समय ही भोजन करना चाहिए। इस तरह आप सूर्य देव की आराधना कर अपने सारे कष्टों से मुक्ति पा सकते है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!