Edited By Prachi Sharma,Updated: 23 Mar, 2024 09:02 AM
अक्सर लोगों में शनि की वक्र दृष्टि का खौंफ रहता है। बता दें, शनिदेव हमेशा दंड नहीं देते हैं। हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय के देवता माना जाता है इसलिए शनि प्रिय लोग
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Saturday Special: अक्सर लोगों में शनि की वक्र दृष्टि का खौंफ रहता है। बता दें, शनिदेव हमेशा दंड नहीं देते हैं। हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय के देवता माना जाता है इसलिए शनि प्रिय लोग खुद सही रास्ते पर चलते हैं और दूसरों को भी सही रास्ते पर चलने की सलाह देते हैं। इसी वजह से शनिदेव की मेहरबानी व्यक्ति को मालामाल बना देती है और अखंड सौभाग्य का वरदान देती है और जब किसी व्यक्ति पर शनिदेव खुश होते हैं उसकी किस्मत रातों-रात बदल जाती है। तो चलिए आज जानते हैं शनिदेव प्रसन्न होने से कैसे संकेत मिलते हैं। आइए जानते हैं किन संकेतों से पता चलता हैं कि आप पर शनिदेव प्रसन्न हैं-
अगर आप शनिवार के दिन मंदिर गए हैं और वहां आपकी जूते या चप्पल चोरी हो जाते हैं तो मान लीजिए कि ये शनिदेव की शुभता का संकेत हैं।
अगर आपको अचानक ही धन की प्राप्ति होने लगे और समाज में मान-सम्मान मिलने लगे तो माना जाएगा कि शनिदेव की आप पर कृपा है और कुंडली में भी शनि की शुभ स्थिति है। शनिदेव के प्रसन्न होने पर चमड़े, लोहे, तेल, लकड़ी, खदान संबंधी व्यापार में लाभ मिलता है।
अगर शनिदेव आप पर प्रसन्न हैं तो आपके बाल और नाखून मजबूत रहते हैं। वक्त के पहले आंखें कमजोर नहीं होती। हड्डी और नसें मजबूत रहती है।
माना जाता हैं कि अगर आपके घर के बाहर या पश्चिम दिशा में शमी का वृक्ष लगा है तो शनिदेव की आप पर साक्षात कृपा बनी रहेगी। इसके अलावा यदि दक्षिण दिशा में नीम का वृक्ष है तो हनुमानजी की कृपा से आपको कभी भी शनि का कष्ट नहीं होगा।
जिन जातकों पर शनिदेव मेहरबान होते हैं वो लोग न्यायप्रिय और सच्च बोलने की हिम्मत रखने वाले होते हैं। ऐसे लोगों को किसी भी प्रकार का डर नहीं लगता।
आगे आपको बता दें कि अगर आप नियमित हनुमान चालीसा पढ़ते हैं तो निश्चित रूप से आप पर शनिदेव प्रसन्न ही रहेंगे। क्योंकि शनिदेव ने हनुमानजी को वचन दिया था कि मैं आपके किसी भी भक्त को किसी भी प्रकार से कष्ट नहीं दूंगा।
अगर आप शराब नहीं पीते हैं, ब्याज का धंधा नहीं करते हैं, झूठी गवाही नहीं देते हैं, गृहकलह नहीं करते हैं और पराई स्त्री पर नज़र नहीं रखते हैं तो समझ लें कि शनिदेव की आप पर कृपा है।
आपको भी अगर ये संकेत मिल रहे हैं तो समझ लीजिए शनिदेव का आशीर्वाद आप पर है।