भविष्यफल: शनि-सूर्य का मिलन किसके लिए बनेगा खुशगवार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Dec, 2017 07:59 AM

आज का शुभाशुभ: शनिवार दि॰ 16.12.17 चंद्र वृश्चिक राशि व अनुराधा नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभरंग सफ़ेद, शुभदिशा उत्तरपश्चिम,

आज का शुभाशुभ: शनिवार दि॰ 16.12.17 चंद्र वृश्चिक राशि व अनुराधा नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभरंग सफ़ेद, शुभदिशा उत्तरपश्चिम, राहुकाल प्रातः 9 से प्रातः 10.30 तक।


आज का विशेष उपाय:  दैनिक खुशहाली हेतु शनि मंदिर में चंदन चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॥ शं शनैश्चराय सौम्याय नमः ॥  इस शनि मंत्र से जीवन सौम्य बनता है।


मेष: कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। दोस्तों से मिलने पर प्रसन्न रहेंगे। गृहक्लेश से भावनाएं आहत होंगी। अधिकारीगण से सावधानी बरतें। 


वृष: माता का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। स्टूडैंट्स के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे।


मिथुन: फ्रेंड्स से मेलजोल बढ़ेगा। नकारात्मक विचारों से मानसिक व्यग्रता छाएगी। आत्याधिक भावुकता रहेगी। घर का वातावरण उग्र रहेगा। 


कर्क: परिजनों का सहयोग मिलेगा। मधुर वाणी से कार्य संपन्न होंगे। शाम को सैर-सपाटे के लिए बाहर जाएंगे। सहकर्मी से निकटता बढ़ेगी।


सिंह: कार्यपद्धति में कॉन्फिडेंस रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। पारिवारिक मेलजोल बढ़ेगा। विदेशी मित्र से फोन पर संपर्क होगा। 


कन्या: भावना के प्रवाह में बहेंगे। कन्फ्यूजन से असमंजस की स्थिति रहेगी। परिजनों से मतभेद व झगडे़ होंगे। मानसिक चिंता बढ़ेगी। 


तुला: मन वैचारिक स्तर पर बाधित रहेगा। मित्रों से लाभ होगा। व्यापार से लाभ के योग हैं। अत्यधिक भावुकता से मन व्यग्र बनेगा। 


वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थी में मधुरता रहेगी। वैचारिक अनिश्चितता का वातावरण रहेगा। 


धनु: मांगलिक प्रसंग में शामिल होंगे। क्रोध से दूर रहने पर सफल रहेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा।


मकर: सेहत बिगड़ेगी। नकारात्मक विचार प्रभावी होंगे। आकस्मिक व्यय होगा। धार्मिक स्थान की यात्रा मन को शांति प्रदान करेगी।


कुंभ: व्यवहार उदासीन बनेगा। वाद-विवाद व अदालती कार्यवाही के योग हैं। सामाजिक दृष्टि से अपमानित होंगे। स्फूर्ति का अभाव रहेगा। 


मीन: विघ्न से कार्यपूर्ति में विलंब होगा। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रहेंगे। सांसारिक विषयों से मन अलिप्त रहेगा। 


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!