Sawan 2024: 22 से शुरू होगा सावन, 7 मीटर से ऊंची नहीं चलेगी कांवड़

Edited By Updated: 06 Jul, 2024 07:39 AM

sawan

सोमवार 22 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है। 2 अगस्त को सावन की शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में कांवड़ यात्रा 2024 को लेकर अभी से यूपी और उत्तराखंड के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

सोमवार 22 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है। 2 अगस्त को सावन की शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में कांवड़ यात्रा 2024 को लेकर अभी से यूपी और उत्तराखंड के अफसर तैयारी में जुट गए हैं। यूपी और उत्तराखंड के अफसरों ने कांवड़ यात्रा 2024 को लेकर रोडमैप तैयार कर लिया है। दोनों राज्यों के पुलिस अफसरों की बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है। जिसमें तालमेल बनाकर इंतजामों को पुख्ता करने की रणनीति बनाई जा रही है। 

शासन की ओर से कहा गया है कि इस बार यूपी-उत्तराखंड की सीमा पर 7 मीटर से ऊंची कांवड़ को रोक दिया जाएगा। बिना परिचय पत्र के किसी भी कांवड़िया को हरिद्वार की सीमा में एंट्री नहीं दी जाएगी। हरिद्वार से भी शिवभक्त 7 मीटर ऊंची कांवड़ लेकर नहीं निकल सकेंगे। अराजक तत्वों और आपराधिक किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस को अलर्ट किया गया है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों और मुख्य चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात किए जाने की रणनीति बनाई जा रही है।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!