Pakistan news: पाक में क्रिश्चियन स्कूल तथा गुरुद्वारा गिराए जाने का विरोध शुरू

Edited By Updated: 05 Sep, 2026 10:31 AM

pakistan news

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में माइनॉरिटी समुदायों और सिविल सोसायटी ग्रुप्स के बीच क्वेटा में आर्चर रोड पर शापिंग प्लाजा बनाने के लिए 100 साल पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारे तथा एक पुराने क्रिश्चियन स्कूल को गिराए जाने पर विरोध शुरू हो गया है।

गुरदासपुर (विनोद): पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में माइनॉरिटी समुदायों और सिविल सोसायटी ग्रुप्स के बीच क्वेटा में आर्चर रोड पर शापिंग प्लाजा बनाने के लिए 100 साल पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारे तथा एक पुराने क्रिश्चियन स्कूल को गिराए जाने पर विरोध शुरू हो गया है। 

इस विवाद ने अब सिख, ईसाई और हिंदू वाल्मीकि प्रतिनिधियों को एक साथ ला दिया है। तीनों समुदायों ने बलूचिस्तान के तहत एक ज्वाइंट गठबंधन बनाया है, ताकि माइनॉरिटी प्रॉपर्टी पर और कथित कब्जे का विरोध किया जा सके और अधिकारियों पर अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए दबाव डाला जा सके।

पाकिस्तान ने हिंदू मंदिर गिराने के आरोपों को नकारा : इस बीच पाकिस्तान ने शुक्रवार को उन आरोपों को खारिज कर दिया कि देश में करीब 100 साल पुराने एक हिंदू मंदिर को जान-बूझकर गिरा दिया गया था। पाकिस्तान ने दावा किया कि भारी बारिश के कारण मंदिर के ढांचे को नुकसान पहुंचा था। यह मंदिर पंजाब प्रांत के नरोवाल इलाके के सिराज गांव में था। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!