Banke Bihari Temple vrindavan: बांके बिहारी मंदिर में पहली बार होगा मंगला आरती का सीधा प्रसारण

Edited By Updated: 03 Sep, 2026 08:21 AM

banke bihari temple vrindavan

जन्माष्टमी के अवसर पर वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में वर्ष में केवल एक बार मध्यरात्रि के बाद होने वाली विशेष मंगला आरती का पहली बार सीधा प्रसारण किया जाएगा।

मथुरा (एजैंसी): जन्माष्टमी के अवसर पर वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में वर्ष में केवल एक बार मध्यरात्रि के बाद होने वाली विशेष मंगला आरती का पहली बार सीधा प्रसारण किया जाएगा।  

उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर मंदिर के कुशल प्रबंधन के लिए गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय के अवकाशप्राप्त न्यायाधीश अशोक कुमार ने बताया कि  व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस बार केवल 600 श्रद्धालुओं को विशेष प्रवेश पास के जरिए मंदिर परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर के सेवायत गोस्वामी भी पास होने पर ही प्रवेश कर सकेंगे। 

जन्माष्टमी पर मध्यरात्रि में भगवान श्री कृष्ण के महाभिषेक के बाद रात 1.45 बजे दर्शन खोले जाएंगे और इसके 10 मिनट बाद 1.55 बजे मंगला आरती शुरू होगी। इसके बाद सुबह 5 से 6 बजे तक ठाकुरजी के विशेष दर्शन श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!