Shani transit 2022: शनि बदलेंगे चाल, इन राशियों को देंगे उपहार

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Apr, 2022 11:49 AM

shani transit

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव प्रकृति, सौरमंडल के साथ-साथ मानव जीवन पर भी पड़ता है। यह ब्रह्मांड पांच तत्वों से बना है और मानव शरीर भी पांच

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani transit 2022: ज्योतिष विज्ञान के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव प्रकृति, सौरमंडल के साथ-साथ मानव जीवन पर भी पड़ता है। यह ब्रह्मांड पांच तत्वों से बना है और मानव शरीर भी पांच तत्वों से बना है। जिसे सत्यापित करती कुछ पंक्तियां श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी में भी दर्ज है। जो ब्रहमंडे सो ही पिंडे, जिन खोजे तिन पाइ। जिसका अर्थ है- जो कुछ भी इस ब्रह्मांड में है वह सब कुछ हमारे शरीर के अंदर ही है और जिसने इसकी खोज की है उसे यह प्राप्त भी हुआ है। 

PunjabKesari Shani transit

इस वर्ष सन 2022 में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है, जिसमें शनि का राशि परिवर्तन 29 अप्रैल 2022 दिन शुक्रवार को रेवती नक्षत्र, विष्कुम्भ योग और मीन राशि में स्थित चंद्र के समय होगा। शनिदेव 11 जुलाई 2022 तक कुम्भ राशि में ही रहेंगे। शनिदेव 74 दिनों में कुम्भ में विचरण करने के बाद फिर से 12 जुलाई 2022 को वक्रगति से वापिस मकर में प्रवेश कर जाएंगे। शनिदेव को कर्मफल दाता की संज्ञा भी दी गयी है। वर्तमान में शनिदेव मकर राशि में विचरण कर रहे हैं और दी गयी तिथि को यह अपनी ही राशि कुम्भ में प्रवेश कर जाएंगे। शनिदेव 30 वर्षो के पश्चात कुम्भ राशि में विचरण करेंगे। शनिदेव इस राशि परिवर्तन से किन-किन राशि के जातकों को देंगे उपहार और किस के जातकों को रहना है सावधान -

मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ राशि के जातकों को देंगे शनिदेव उपहार
मकर राशि वाले जातक साढ़ेसाती के प्रभाव क्षेत्र में हैं जो कि पैरों से उतरती है ओर ताम्र पद प्रभावी होने के कारण अचानक धन लाभ स्त्री सुख, पुत्र, संतान सुख, स्वास्थ्य लाभ, प्रमोशन, तरक्की और करियर में नई उचाईयों को छूने का समय है। 

कुम्भ राशि वाले जातकों को व्यापार में प्रगति, घन का संचय होना, घर में मंगल कार्य हो सकते हैं, सरकारी कार्य में सफलता प्राप्ति, पैतृक सम्पति का लाभ, सम्मान प्राप्ति का योग बनता है क्योंकि कुम्भ राशि वालों के साढ़ेसाती का प्रभाव ह्रदय स्थान पर रजत पद के साथ प्रभावी रहेगी। 

मिथुन, कन्या, कर्क, वृश्चिक राशि के जातकों को धन लाभ, प्रभाव क्षेत्र में तरक्की, घर में किसी नये जीव का आगमन, सरकारी बाधाएं दूर होकर विजय सफलता की प्राप्ति, अचानक धन लाभ, सेहत में सुधार होगा और तरक्की के मार्ग खुलेंगे। 

मेष, वृष, सिंह, तुला, धनु और मीन राशि के जातकों को रहना होगा सावधान
मेष, सिंह, धनु राशियों पर शनि का लौह पद होने कारण इन राशि के जातकों को शारीरिक कष्ट, रक्त विकार से होने वाले रोग, पत्नी और पुत्र से कष्ट, कर्जा हो जाना और फाइनेंशियल संकटों का सामना करना पड़ सकता है। 

वृष, तुला, मीन राशि के जातकों पर शनि के स्वर्ण पद का प्रभाव होने के कारण इन राशि के स्वामीयों पर शत्रुओं का खतरा बढ़ जायेगा। रोगों के भय के साथ-साथ आपको लोगों के विरोधाभास का भी सामना करना पड़ सकता है। परिवार में बिना वजह का कलेश, धनहानि एवं बेवजह की चिताओं का सामना करना पड़ेगा। 

PunjabKesari Shani transit
Sanjay Dara Singh
AstroGem Scientist
LLB., Graduate Gemologist GIA (Gemological Institute of America), Astrology, Numerology and Vastu (SSM)

PunjabKesari Shani transit

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!