Shani Uday 2024: 17 मार्च को शनि होने जा रहे उदय, धनु राशि वालों के खुलेंगे नसीब

Edited By Updated: 06 Mar, 2024 12:30 PM

आज बात करेंगे शनि देव की। शनि देव 17 मार्च को कुम्भ राशि में उदय होने जा रहे हैं। कुम्भ राशि में शनि का गोचर चल रहा है सूर्य के साथ-साथ।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Uday 2024: आज बात करेंगे शनि देव की। शनि देव 17 मार्च को कुम्भ राशि में उदय होने जा रहे हैं। कुम्भ राशि में शनि का गोचर चल रहा है सूर्य के साथ-साथ। 12 फरवरी को सूर्य ने शनि को अस्त कर दिया था। सूर्य जैसे ही आगे जाएंगे और मीन राशि में गोचर करना शुरू कर देंगे तो शनि सूर्य के प्रभाव से मुक्त हो जाएंगे। शनि पूरे ध्यान के साथ काम करेंगे। शनि 15 डिग्री को पार कर चुके हैं। ये काफी मजबूत स्थिति में हैं और अपनी मूलत्रिकोण राशि में हैं। जिनके लिए ये गोचर अच्छा चल रहा है, उनके लिए भी ये बढ़िया फल प्रदान करेंगे। 

 आज बात करेंगे धनु राशि के जातकों के बारे में। उनके लिए शनि और गुरु का गोचर बेहद ही बढ़िया चल रहा है। गुरु का गोचर पंचम भाव में हो रहा है। यहां पर मेष राशि आएगी। मेष राशि में गुरु गोचर कर रहे हैं। शनि तीसरे भाव में। दोनों ही ग्रह एक साथ अपने भाग्य स्थान को देखेंगे। गुरु की पांचवी दृष्टि आपके भाग्य स्थान के ऊपर जाएगी। शनि की सातवीं दृष्टि आपके भाग्य स्थान के ऊपर जाएगी। धनु राशि के जातकों के लिए भाग्य स्थान भी एक्टिव है। आप कोई भी काम करेंगे उसमें भाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आएगा। गुरु पंचम में बैठे हैं। शनि उस भाव को देख रहे हैं। पंचम बुद्धि विवेक का भाव है। इस भाव से जुड़े फलों में वृद्धि देखने को मिलेगी। शादी सप्तम से रिश्ता पंचम से देखते हैं। शनि एक उदय होने से जो लोग शादी होने का इंतजार कर रहे हैं, उनका सपना भी पूरा हो सकता है। भाग्य स्थान पर गुरु की दृष्टि है। शनि धनु राशि वालों के लिए दूसरे और तीसरे दोनों भावों के स्वामी हैं। दूसरा भाव धन भाव होता है। गुरु आपके पंचम में बैठे हैं और धन स्थान का स्वामी शुभ गोचर में है। ये सीधी दृष्टि से ग्यारहवें भाव को देख रहे हैं। 

धन भाव के स्वामी का शुभ गोचर में होना आपके लिए बढ़िया है। धन के लिहाज से काम के लिहाज या फिर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय बहुत बढ़िया रहेगा। इनके लिए राशि के स्वामी गुरु होते हैं। ये शनि अगले साल 2025 तक आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!