Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Jan, 2019 12:16 PM
हर मनुष्य की अपनी ऊर्जा होती है, जो हमारे द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं को भी प्रभावित करती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें होती हैं दूसरों की जो हमें उपयोग में नहीं लेनी चाहिएं। इन चीजों के उपयोग से
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हर मनुष्य की अपनी ऊर्जा होती है, जो हमारे द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं को भी प्रभावित करती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें होती हैं दूसरों की जो हमें उपयोग में नहीं लेनी चाहिएं। इन चीजों के उपयोग से आपको दुर्भाग्य और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जानकार तो यही बताते हैं लेकिन इन पर अमल करने से पहले इस क्षेत्र के विशेषज्ञ से भी सलाह लेनी चाहिए।
कहा जाता है कि किसी भी व्यक्ति के बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए। इससे वास्तु दोष होता है। इससे उस व्यक्ति को धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार हाथों में पहनने वाली घड़ी भी किसी और की नहीं पहननी चाहिए। इससे आपको स्वयं के कार्यों में असफलता और आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ सकता है। घड़ी हमेशा स्वयं की ही पहननी चाहिए।
इसी तरह किसी दूसरे व्यक्ति के कपड़ों और रुमाल को काम में नहीं लेना चाहिए।
किसी अन्य के पहने हुए कपड़े कभी न पहनें। कहा जाता है कि इससे उन दो व्यक्तियों में तनाव बढऩे और लड़ाई-झगड़े होने की संभावना बन जाती है।
जो व्यक्ति दूसरों के धन पर नज़र रखता है या उधार लेकर वापिस नहीं करता, उसके लिए ऐसी आदत आर्थिक परेशानी और दुर्भाग्य का कारण बनती हैं।
कई लोग किसी से पेन लेकर काम करने के बाद वापिस करना भूल जाते हैं। जो कमजोर आर्थिक स्थिती और अपमान का कारण बनती है इसलिए भूलकर भी दूसरे का पेन अपने पास न रखें।
कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !