Surya Grahan 2025: इस दिन लगेगा 2025 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में सूतक लगेगा या नहीं ?

Edited By Updated: 20 Feb, 2025 08:51 AM

solar eclipse

Solar Eclipse 2025: होली के दिन वर्ष 2025 का पहला चन्द्र ग्रहण लगने जा रहा है। उसके बाद इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। जानते हैं, यह सूर्य ग्रहण विश्व भर में कहां-कहां दिखाई देगा और सूतक काल लगेगा या नहीं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Grahan 2025 Date: हिंदू शास्त्रों में ग्रहण को अशुभ समय के तौर में वर्णित किया गया है। ग्रहण के दौरान कोई भी अच्छा काम नहीं किया जाता। यहां तक की मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। होली के दिन वर्ष 2025 का पहला चन्द्र ग्रहण लगने जा रहा है। उसके बाद इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। जानते हैं, यह सूर्य ग्रहण विश्व भर में कहां-कहां दिखाई देगा और सूतक काल लगेगा या नहीं।
PunjabKesari Surya Grahan

Solar Eclipse 2025 सूर्य ग्रहण 2025
29 मार्च 2025 को चैत्र शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा और भारत में दिखाई भी नहीं देगा। 29 मार्च की दोपहर 2:20 पर ग्रहण का समय आरंभ होगा और शाम 6:13 पर इसका समापन होगा। यह सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक और आर्कटिक महासागरों के कुछ भागों में देखा जा सकेगा।

PunjabKesari Surya Grahan
Will there be Sutak in India on Surya Grahan 2025 or not सूर्य ग्रहण 2025 पर भारत में सूतक लगेगा या नहीं
ग्रहण चाहे सूर्य हो या चन्द्र सूतक काल का महत्व बहुत अधिक रहता है। जब चंद्र ग्रहण लगता है तो सूतक काल का समय निर्धारित समय के 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। सूर्य ग्रहण का सूतक काल निश्चित समय के 12 घंटे पहले शुरू होता है। ग्रहण में वातावरण दूषित हो जाता है। किरणों में नकारात्मकता आ जाती है। अत: इस दौरान कुछ भी खाने-पीने की मनाही रहती है। भारत में पहला सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं रहेगा।

PunjabKesari Surya Grahan

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!