Jwalamukhi Yog : बर्बादी का संकेत या सिर्फ एक संयोग? जानें ज्वालामुखी योग का किन राशि पर क्या होगा असर

Edited By Updated: 19 Dec, 2025 01:49 PM

jwalamukhi yog 2025

ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे योगों का वर्णन है जो व्यक्ति के जीवन में अचानक उथल-पुथल मचा देते हैं। इन्हीं में से एक अत्यंत अशुभ योग है ज्वालामुखी योग।

Jwalamukhi Yog 2025 : ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे योगों का वर्णन है जो व्यक्ति के जीवन में अचानक उथल-पुथल मचा देते हैं। इन्हीं में से एक अत्यंत अशुभ योग है ज्वालामुखी योग। इस शनिवार यानी 20 दिसंबर को ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण यह योग बनने जा रहा है, जिसका सीधा असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं जिन्हें विशेष रूप से संभलकर रहने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं कि क्या है यह योग और किन राशियों पर मंडरा रहा है संकट का साया। 

Jwalamukhi Yog 2025

क्या होता है ज्वालामुखी योग ?
ज्योतिष गणना के अनुसार, जब विशेष तिथियों और नक्षत्रों का एक खास मेल होता है तब ज्वालामुखी योग का निर्माण होता है। नाम के अनुरूप ही यह योग विनाशकारी माना जाता है। इस दौरान शुरू किया गया कोई भी शुभ कार्य सफल नहीं होता, बल्कि उसके परिणाम कष्टकारी हो सकते हैं।

इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान

मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए यह योग मानसिक तनाव लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से विवाद होने की संभावना है। शनिवार को किसी भी बड़े निवेश या कागजी कार्रवाई से बचें। आपकी एक छोटी सी लापरवाही आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है।

Jwalamukhi Yog 2025

कर्क राशि 
इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। ज्वालामुखी योग के प्रभाव से पुराने रोग उभर सकते हैं। परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन चुनौतियों भरा रह सकता है। व्यापार में घाटा होने के संकेत हैं। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसे फिलहाल के लिए टाल देना ही बेहतर होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि 
शनिवार शनिदेव का दिन है और कुंभ शनि की ही राशि है, इसलिए इस योग का गहरा प्रभाव आप पर पड़ेगा। आपको अनजान भय और घबराहट महसूस हो सकती है। रिश्तों में गलतफहमी पैदा हो सकती है। धन के लेनदेन में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।

Jwalamukhi Yog 2025

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!