Edited By Sarita Thapa,Updated: 31 May, 2026 12:55 PM

साल के छठे महीने यानी जून की शुरुआत सोमवार के शुभ संयोग के साथ हो रही है। सेमवार का दिन देवों के दाव महादेव की पूजा के लिए बहुत शुभ और खास माना जाता है।
Somvar Ke Upay : साल के छठे महीने यानी जून की शुरुआत सोमवार के शुभ संयोग के साथ हो रही है। सेमवार का दिन देवों के दाव महादेव की पूजा के लिए बहुत शुभ और खास माना जाता है। मान्यता है कि सोमवार के दिन देवों के देव महादेव की पूरे विधि-विधान और सच्चे मन से पूजा करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती है और मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। जून माह की शुरुआत सोमवार से होने पर अग कोई विशेष या खास उपाय करते हैं, तो मन की हर मनोकामना पूरी होती है। तो आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए।
शिवलिंग का विशेष अभिषेक
सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें और शिव मंदिर जाकर तांबे के लौटे में गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से जीवन में आने वाले सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

चंद्र दोष और मानसिक शांति के लिए उपाय
ज्योतिष शास्त्र में सोमवार का संबंध चंद्र देव से भी माना गया है। यदि आपका मन अशांत रहता है या कुंडली में चंद्र दोष है, तो सोमवार के दिन सफेद रंग की चीजों जैसे- दूध, दही, सफेद कपड़ा, शक्कर या चांदी का दान किसी जरूरतमंद को करें। इससे मानसिक तनाव दूर होता है और सुख-शांति आती है।
दीपक और महामृत्युंजय जाप
सोमवार की शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर और शिव मंदिर में गाय के घी का एक दीपक जलाएं। इसके बाद मंदिर या घर के पूजा स्थल पर बैठकर महामृत्युंजय मंत्र या 'ॐ नमः शिवाय' का कम से कम 108 बार जाप करें। यह उपाय हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा और सेहत से जुड़ी समस्याओं को दूर रखता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ