पंजाब में बेमिसाल तरक्की और खुशहाली के नए युग की शुरूआत करेगा श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट : भगवंत मान

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Feb, 2024 08:30 AM

sri guru amardas thermal plant

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने लोक कल्याण और विकास के एजैंडे को राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र में लाने के लिए ‘आप’ को मजबूत करने के लिए लोगों के पूर्ण समर्थन और

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

तरनतारन/चंडीगढ़/जालंधर (रमन, रमनजीत, धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने लोक कल्याण और विकास के एजैंडे को राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र में लाने के लिए ‘आप’ को मजबूत करने के लिए लोगों के पूर्ण समर्थन और सहयोग की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों को भारतीय राजनीति केंद्र में लाने का सेहरा अरविन्द केजरीवाल को जाता है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने फूट डालने वाली राजनीति को नकार कर मानक राजनीति की शुरूआत करके राजनीति में सराहनीय बदलाव लाया है। भगवंत मान ने कहा कि यह बड़े गर्व और संतुष्टि की बात है कि बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक मौके के गवाह बने हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रैली में लोगों का भरपूर समर्थन राज्य सरकार की जनहितैषी और विकास समर्थकीय नीतियों में उनके भरोसे को दिखाता है। उन्होंने कहा कि सरकारी जायदादें चहेतों को बेचने के रुझान के उलट पंजाब सरकार ने प्राइवेट प्लांट खरीदने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। वह दिन दूर नहीं, जब राज्य सरकार राज्य के बाकी बचे प्राइवेट थर्मल प्लांटों को खरीद लेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग अब परिवार बचाओ यात्रा के रास्ते पर चल रहे हैं, उन्होंने अपने लम्बे कार्यकाल के दौरान राज्य को लूटा है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने बेरहमी से राज्य को बर्बाद कर दिया, जिस कारण इनको सत्ता से बाहर किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग इन नेताओं के एक भी शब्द पर भरोसा नहीं करते, जिस कारण यह नेता हमारे साथ बैर रखते हैं।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि रिवायती पार्टियां उनसे ईर्ष्या करती हैं क्योंकि वह एक आम परिवार से संबंधित हैं और लोगों की भलाई सुनिश्चित बनाने के लिए अथक मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आम आदमी क्लीनिकों के लिए फंड रोके गए हैं और केंद्र सरकार द्वारा राज्य को ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बनाने से रोकने के लिए 
5500 करोड़ रुपए के ग्रामीण विकास फंड भी रोक दिए गए हैं।

पंजाब और भारत के मध्य दरार पैदा करने के इस रूझान से बचना चाहिए : मुख्यमंत्री ने लोगों को आह्वान किया कि आगामी लोक सभा मतदान में ‘आप’ को पूर्ण समर्थन और सहयोग दें। यह लोगों और राज्य के मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से उठाने में मदद करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। 

मुख्यमंत्री ने अफसोस प्रकट किया कि हरियाणा सरकार राज्य के किसानों को रोकने के लिए कंटीली तार लगा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब और भारत के मध्य दरार पैदा करने के इस रूझान से बचना चाहिए क्योंकि यह देश के हित में नहीं है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसानों के मसले बातचीत के द्वारा हल किए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने महान शहीदों की झांकी को रद्द करके शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरू, शहीद सुखदेव, लाला लाजपत राय, शहीद उधम सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा, माई भागो, गदरी बाबियां समेत अन्य शहीदों और महान नेताओं का अपमान किया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!