Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 May, 2026 08:39 AM

Stock Market Astrology: एस्ट्रो साइकल में बुध के राशि परिवर्तन के बाद अब मेष राशि में बुध और सूर्य की युति बन गई है। हालांकि बुध अभी अस्त हो गए हैं और 23 मई तक अस्त स्थिति में ही रहेंगे लेकिन इसके बावजूद बाजार का रुख इस युति के कारण पॉजिटिव रह सकता...
Stock Market Astrology: एस्ट्रो साइकल में बुध के राशि परिवर्तन के बाद अब मेष राशि में बुध और सूर्य की युति बन गई है। हालांकि बुध अभी अस्त हो गए हैं और 23 मई तक अस्त स्थिति में ही रहेंगे लेकिन इसके बावजूद बाजार का रुख इस युति के कारण पॉजिटिव रह सकता है। इस सप्ताह 5 मई को सुबह 7.34 बजे मंगल और गुरु 90 डिग्री के एक्सिस पर आएंगे। जबकि 6 मई को शाम 5.47 बजे मकर राशि में प्लूटो वक्री हो जाएंगे और 16 अक्तूबर तक वक्री अवस्था में रहेंगे। 7 मई को बुध शुक्र के भरणी और 8 मई को शुक्र मंगल के मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। कुल मिला कर इक्विटी मार्कीट के लिए ग्रह स्थिति अच्छी है लेकिन ऊपरी स्तरों पर 7 मई को दबाव देखने को मिल सकता है।
4 मई को बाजार खुलने पर चन्द्रमा शनि के अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे और 9.45 बजे नक्षत्र बदल कर बुध के ज्येष्ठा नक्षत्र में आएंगे। लिहाजा बाजार खुलने पर गैप अप की स्थिति में इंतजार करने की रणनीति बेहतर रहेगी, क्योंकि चन्द्रमा के नक्षत्र परिवर्तन के समय बाजार में हल्की गिरावट आ सकती है लिहाजा कोई भी पोजीशन बाजार के चाल को देखकर बनाएं। इस दिन हमें बैंकिंग के अलावा आई. टी. सैक्टर के शेयरों में खरीद होती हुई नजर आ सकती है।
5 मई को बाजार खुलने पर चन्द्रमा बुध के ज्येष्ठा नक्षत्र में ही गोचर करेगा लिहाजा ओपनिंग पर बाजार में सामान्य कारोबार होगा लेकिन दोपहर 12.54 बजे चन्द्रमा के धनु राशि में मूला नक्षत्र में प्रवेश करने के समय बाजार अस्थिर रह सकता है। लिहाजा इस समय के दौरान अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें। कुल मिला कर 5 मई के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा और आई. टी. कम्युनिकेशन और बैंकिंग सैक्टर पर फोकस बनेगा।
6 मई को भारतीय बाजार खुलने से पहले 9.09 बजे चन्द्रमा मूला नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करेंगे। इस कारण बाजार की ओपनिंग पर ही अस्थिरता देखने को मिल सकती है इसलिए बाजार के स्थिर होने का इंतजार करें और स्थिर होने पर ही पोजीशन लें। चन्द्रमा लगभग पूरा दिन ही केतु के नक्षत्र में रहेगा लिहाजा बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन इसके बावजूद क्लोजिंग पॉजिटिव साइड पर रह सकती है। इस दौरान हमें आई. टी. और कम्युनिकेशन के अलावा डिफैंस सैक्टर के शेयरों में खास तेजी देखने को मिल सकती है।
7 मई को चन्द्रमा शुक्र के पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेगा और दोपहर 12.03 बजे तीसरे चरण में प्रवेश करेगा। इस दिन हमें बाजार में हरे निशान के साथ कारोबार होता हुआ नजर आ सकता है। इस दौरान लार्ज कैप बैंकिंग स्टॉक्स के अलावा एफ एम सी जी, एन बी एफ सी और लग्जरी से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।
8 मई को सुबह 8.05 बजे पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे और मकर राशि में गोचर करेंगे। चन्द्रमा की यह स्थिति बाजार में ओपनिंग में अस्थिरता ला सकती है। दोपहर 2:43 बजे पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करेंगे और इसके बाद बाजार में सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान हमें सरकारी सैक्टर की कंपनियों के शेयरों में खरीद देखने को मिल सकती है।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728