Stock Market Astrology: बुध वक्री, मंगल के नक्षत्र में राहु, दायरे में रहेगा बाजार

Edited By Updated: 29 Jun, 2026 08:49 AM

stock market astrology

Stock Market Astrology: एस्ट्रो साइकल में इस सप्ताह 29 जून को रात्रि 11.09 बजे राहु का नक्षत्र परिवर्तन होगा और राहु अपने शतभिषा नक्षत्र से निकल कर मंगल के मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। राहु अपने नक्षत्र में 23 नवंबर से थे और इस अवधि में राहु ने...

Stock Market Astrology: एस्ट्रो साइकल में इस सप्ताह 29 जून को रात्रि 11.09 बजे राहु का नक्षत्र परिवर्तन होगा और राहु अपने शतभिषा नक्षत्र से निकल कर मंगल के मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। राहु अपने नक्षत्र में 23 नवंबर से थे और इस अवधि में राहु ने बहुत ज्यादा भय और बहुत ज्यादा लालच को बढ़ावा दिया। अब अपने नक्षत्र से निकलने के बाद लोगों में भय और लालच थोड़ा कम हो सकता है तथा बाजारों में अब स्थिरता आ सकती है। इसके अलावा 30 जून को रात्रि 11.07 बजे बुध कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे। वक्री बुध बाजार के ट्रेंड को बदलते हैं। यदि बाजार में गिरावट का रुख है तो 1 जुलाई से बाजार सकारात्मक हो सकता है। 2 जून को शनि रेवती नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करेंगे। कुल मिला कर ग्रह स्थिति बाजार के एक दायरे में रहने की तरफ इशारा करती है। 

29 जून को पूर्णिमा है और पूर्णिमा के दिन बाजार में निवेशक भावनाओं में ज्यादा बहते हैं, लिहाजा इस दिन बाजार में कोई भी फैसला लेने से पहले स्थिति का आकलन जरूर करें। चन्द्रमा इस दिन मूला नक्षत्र के दूसरे चरण में धनु राशि में गोचर करेगा। लिहाजा ओपनिंग अस्थिरता के साथ हो सकती है। दोपहर 2.36 बजे चन्द्रमा मूला नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेगा। इससे बाजार की स्थिति में बदलाव हो सकता है लिहाजा आखिरी घंटा बाजार के लिए बहुत अहम रहेगा। इस दौरान हमें डिफैन्स सैक्टर के अलावा आई.टी. सैक्टर और फार्मा से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में फोकस बनता हुआ नजर आ सकता है। 

30 जून को चन्द्रमा पूर्व अषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे और सुबह 10.46 बजे इसी नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे। इस दिन बाजार अस्थिरता के साथ खुल सकता है और 10.46 के बाद अस्थिरता गहरा सकती है। बाजार कुल मिला कर उतार-चढ़ाव की स्थिति में रहेगा। इस दिन एफ.एम.सी.जी., ऑटो टैक्सटाइल, ज्वैलरी सैक्टर की कम्पनियों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है। 

1 जुलाई को चन्द्रमा सूर्य के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे और धनु राशि में ही रहेंगे। लिहाजा बाजार की शुरूआत स्थिरता के साथ होगी और दोपहर 1.31 बजे चन्द्रमा के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करने से बाजार की स्थिति में बदलाव होगा। इस दौरान चन्द्रमा नक्षत्र के साथ-साथ राशि भी बदलेंगे और मकर राशि में गोचर करेंगे। लिहाजा बाजार में आखिरी घंटे के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान अपनी पोजीशन को लेकर सतर्क रहें। इस दिन हमें पब्लिक सैक्टर के अलावा, एनर्जी सैक्टर और फार्मा सैक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।  

2 जुलाई को चन्द्रमा सूर्य के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे और मकर राशि में गुरु, शुक्र और बुध के सामने रहेंगे। लिहाजा बाजार की शुरूआत सामान्य रह सकती है। इस दौरान सुबह 9.26 बजे चन्द्रमा श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे। लिहाजा बाजार खुलने के बाद पहले 15 से 20 मिनट इंतजार करके बाजार की स्थिति का आकलन करने के बाद ही पोजीशन लेना सही रहेगा। इस दिन हमें शिपिंग, पोर्ट, बेवरेज, शूगर आदि सैक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। 

3 जुलाई को चन्द्रमा का गोचर चन्द्रमा के श्रवण नक्षत्र में होगा और बाजार की शुरूआत अस्थिरता के साथ होगी लेकिन 11.46 बजे चन्द्रमा के मंगल के नक्षत्र में गोचर के कारण बाजार में शुरूआती तौर पर स्थिरता देखने को मिलेगी और बाजार कंसोलिडेट करता हुआ नजर आ सकता है। इस दिन भी चन्द्रमा के गोचर के दौरान बाजार की चाल देख कर ही कोई भी निर्णय लें, इस दौरान हमें डिफैन्स सैक्टर के अलावा कॉपर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

Astro Naresh
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!