राजनपुर में दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, बच्चों सहित 11 यात्रियों की मौत व 30 से ज्यादा घायल

Edited By Updated: 21 Oct, 2026 04:57 PM

11 killed over 30 injured as bus overturns in pakistan s punjab

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के राजनपुर में बुधवार को तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हुए। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने घायलों के इलाज और...

Islamabad: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार को एक तेज गति से गुजर रही बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, जिससे कम से कम 11 यात्रियों की मौत हो गई और 30 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए।  जानकारी  के मुताबिक, बस कराची से पंजाब के डेरा गाजी खान जिले जा रही थी। इसी दौरान लाहौर से करीब 500 किलोमीटर दूर राजनपुर में यह हादसा हुआ। पाकिस्तान की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा 'रेस्क्यू 1122' के एक प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना राजमार्ग के उस हिस्से पर हुई, जहां निर्माण कार्य चल रहा था।

 

प्रवक्ता ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि हादसे की वजह बस की तेज गति मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि, "तेज गति से गुजर रही बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, जिससे कई यात्री बस में फंस गए और घायल हो गए। आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।" घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई गई है। बचाव सेवा के एक अधिकारी के अनुसार, 19 घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि मामूली रूप से घायल 12 अन्य लोगों को घटनास्थल पर ही चिकित्सा सहायता दी गई।

 

हादसे में जान गंवाने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बचाव दल ने उनके शवों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया और अधिकारियों को घायलों का सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!