Stock Market Astrology : वक्री हुए शनि, बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद तेजी

Edited By Updated: 27 Jul, 2026 10:08 AM

stock market astrology

इस सप्ताह एस्ट्रो साइकल में शनि मीन राशि में वक्री हो जाएंगे जबकि शुक्र उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। चन्द्रमा का गोचर इस सप्ताह धनु, मकर और कुंभ राशि में होगा, शनि का वक्री अवस्था में जाना वैश्विक स्तर पर अशांति का कारण बन सकता है

Stock Market Astrology : इस सप्ताह एस्ट्रो साइकल में शनि मीन राशि में वक्री हो जाएंगे जबकि शुक्र उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। चन्द्रमा का गोचर इस सप्ताह धनु, मकर और कुंभ राशि में होगा, शनि का वक्री अवस्था में जाना वैश्विक स्तर पर अशांति का कारण बन सकता है, हालांकि इस सप्ताह बुध के मार्गी होने का भी बाजार पर प्रभाव रहेगा और बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद तेजी की स्थिति रह सकती है। 

27 जुलाई को बाजार खुलने से पहले शनि मीन राशि में वक्री हो जाएंगे जबकि चन्द्रमा का गोचर केतु के मूला नक्षत्र में होगा, लिहाजा बाजार की ओपनिंग अस्थिरता के साथ हो सकती है। सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर पूर्व अषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे और यह समय बाजार का ट्रेंड पलटने वाला हो सकता है। बाजार खुलने पर चन्द्रमा का नक्षत्र बदलने का इंतजार करना चाहिए और ट्रेंड देख कर ही ट्रेड लेना चाहिए। इस दिन हमें आई.टी. सैक्टर के अलावा डिफैन्स और बैंकिंग के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।  

28 जुलाई को चन्द्रमा शुक्र के पूर्व अषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की ओपनिंग पॉजिटिव रह सकती है। 1 बजकर 10 मिनट पर चन्द्रमा नक्षत्र बदल कर उत्तर अषाढ़ा के पहले चरण में आ जाएंगे, लिहाजा कारोबार के दूसरे हाफ के दौरान बाजार की स्थिति में बदलाव संभव है, खास तौर पर इस समय के इर्द-गिर्द अपने ट्रेड का ध्यान रखें। इस दिन हमें ब्यूटी, लग्जरी, एफ.एम.सी.जी. सैक्टर के अलावा पावर सैक्टर और सरकारी सैक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। 

29 जुलाई को चन्द्रमा उत्तर अषाढ़ा नक्षत्र के चौथे चरण में मकर राशि में गोचर करेंगे और सूर्य और गुरु के सामने रहेंगे। इस दिन पूर्णिमा होने के कारण ट्रेडर्स की भावनाएं उफान पर रहेंगी लिहाजा भावनाओं में बह कर ट्रेड लेने से बचना चाहिए। इस दिन सूर्य के नक्षत्र के कारण बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है और पवार सैक्टर के अलावा सरकारी सैक्टर से जुड़ी कंपनियों खास तौर पर डिफैंस, शिपिंग, पोर्ट और बेवरेज सैक्टर में तेजी देखने को मिल सकती है। 

30 जुलाई को चन्द्रमा श्रवणा नक्षत्र के तीसरे चरण में मकर राशि में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार में ओपनिंग पर अस्थिरता देखने को मिल सकती है, सुबह करीब 11 बजकर 13 मिनट पर चन्द्रमा का नक्षत्र चरण बदलेगा और चन्द्रमा श्रवणा नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करेंगे, यह समय बाजार का ट्रेंड बदल सकता है और इस समय के इर्द-गिर्द बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस दिन शिपिंग, पोर्ट, बेवरेज, जल तत्व से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तेजी बन सकती है। 

31 जुलाई को सुबह बाजार खुलने से पहले कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र में राहु के साथ गोचर करेंगे। चन्द्रमा की यह स्थिति ओपनिंग पर बाजार को कमजोर कर सकती है, लिहाजा ओपनिंग पर जल्दबाजी में ट्रेड लेने से बचना चाहिए। दोपहर 1 बजे चन्द्रमा धनिष्ठा नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करेंगे इससे हमें बाजार की चाल बदलती हुई नजर आ सकती है और बाजार दूसरे हाफ में स्थिर हो सकता है। इस दिन डिफैन्स के अलावा आई.टी., कम्युनिकेशन सैक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।  

Astro Naresh
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!