Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Jun, 2026 01:31 PM

Sun Transit Gemini 2026: 15 जून 2026 को सूर्य देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे। जानें किन 4 राशियों के लिए यह समय वरदान साबित होगा और किसे मिलेगा नौकरी-व्यापार में लाभ।
Sun Transit Gemini 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्य देव जल्द ही अपना स्थान परिवर्तन करने जा रहे हैं। 15 जून 2026 को सूर्य देव अपने मित्र बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर होने वाला यह गोचर सभी 12 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएगा, लेकिन चार विशेष राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। सूर्य देव यहां 16 जुलाई 2026 की रात तक विराजमान रहेंगे, जिससे नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए तरक्की के नए द्वार खुलेंगे। आइए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में:

इन 4 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले
मेष राशि (Aries): 15 जून के बाद मेष राशि वालों का समय करवट लेने वाला है। न केवल आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, बल्कि साहस और पराक्रम भी बढ़ेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा लेकिन विरोधियों से सावधान रहें।
मिथुन राशि (Gemini): सूर्य इसी राशि में गोचर करने वाले हैं इसलिए मिथुन राशि वालों की तो चांदी ही चांदी है। आय के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है, जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo): सूर्य का यह गोचर कमाई के नए साधन खोलेगा, जो भविष्य में सोना उगलेंगे। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा, हालांकि काम का दबाव महसूस कर सकते हैं। संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo): कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता की तारीफ होगी और धन लाभ के योग हैं। सरकारी नौकरी मिलने के पूरे-पूरे चांस हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, परिवार के सहयोग से आर्थिक समस्याएं हल होंगी। बिजनेस की नई योजनाएं भविष्य में बड़ा लाभ देंगी।
