संतों का अपमान करने वालों को जेल भेजेगी बंगाल सरकार : शुुभेंदु

Edited By Updated: 28 Sep, 2026 11:49 AM

suvendu adhikari latest statement

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि राज्य में हालात अब बदल गए हैं और उनकी सरकार ‘गौमाता’ की रक्षा करेगी तथा साधु-संतों का अपमान करने वालों को जेल भेजेगी।

कोलकाता (एजैंसी): पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि राज्य में हालात अब बदल गए हैं और उनकी सरकार ‘गौमाता’ की रक्षा करेगी तथा साधु-संतों का अपमान करने वालों को जेल भेजेगी। शुभेंदु ने यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में बांगुर जागरण मंच द्वारा आयोजित भगवद् गीता पाठ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसी धर्म का पालन करने या उसे बढ़ावा देने से डरने की कोई जरूरत नहीं है। 

उन्होंने कहा, ‘बिना किसी झिझक के भगवद् गीता का पाठ करें और इसे बांटें, हनुमान चालीसा बांटें। हरे कृष्ण मंत्र का जाप करें, शंख बजाएं; डरने की कोई जरूरत नहीं है। मौसम बदल गया है।’ मुख्यमंत्री शुभेंदु ने कहा, ‘टीका, शिखा, धोती और तुलसी वाली सरकार आ गई है। ‘गौमाता’ की रक्षा करने वाली सरकार आ गई है।’

इस कार्यक्रम में 11,000 लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया।  शुभेंदु ने सभा में मौजूद लोगों से विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ सतर्क रहने की भी अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम सभी को उन ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के खिलाफ एकजुट और सतर्क रहना होगा, जो ‘कश्मीर मांगे आजादी’ के नारे लगाते हैं।’

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!