आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं के लिए 5100 करोड़ के पैकेज का ऐलान करे केंद्र सरकार : पवन गुप्ता

Edited By Updated: 28 Sep, 2026 08:03 AM

pawan gupta relief package demand

आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं की मांगों और उनके पुनर्वास के मुद्दे को लेकर शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता एवं हिंद क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नन्हा ने जालंधर में आयोजित पत्रकार वार्ता में 30 सितम्बर को केंद्रीय गृह मंत्री...

जालंधर (धवन):  आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं की मांगों और उनके पुनर्वास के मुद्दे को लेकर शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता एवं हिंद क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नन्हा ने जालंधर में आयोजित पत्रकार वार्ता में 30 सितम्बर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर आगमन से पहले केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या गृह मंत्री पंजाब के आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं के लिए लंबे समय से लंबित मुआवजा पैकेज को बढ़ाकर 5100 करोड़ रुपए करने की घोषणा करेंगे।

पवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब में आतंकवाद के काले दौर के दौरान हजारों हिंदुओं ने अपनी जान गंवाई और आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में देशभक्त सिखों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पीड़ित हिंदू   लंबे समय से 781 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन इस मुद्दे पर केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के साथ-साथ वर्तमान भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भी अपेक्षित कदम नहीं उठाया। 

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के दौर में राष्ट्र और तिरंगे की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के परिवार आज भी आर्थिक एवं सामाजिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए राहत और पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। मनोज नन्हा ने कहा कि पंजाब में लंबे समय तक अकाली-भाजपा गठबंधन, कांग्रेस तथा वर्तमान आम आदमी पार्टी की सरकारें सत्ता में रहीं, लेकिन आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए। 

इसलिए अब यह स्पष्ट करना चाहिए कि आतंकवाद पीड़ित परिवारों की मांगों और उनके राहत पैकेज को लेकर उनका क्या रुख है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कृष्णा शर्मा, शमाकांत पांडे, मनी शेरा सहित अन्य नेताओं ने कहा कि पंजाब के आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं  की मांगों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से 11 सूत्रीय मांगें भी उठाई जा रही हैं और राजनीतिक दलों को इन मांगों पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!