Tarot Card Rashifal (28th February, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Feb, 2021 07:28 AM

tarot card rashifal

मेष- आज के दिन पैसों के लेन-देन का जोखिम न लें। निवेश संबंधी फैसले सोच-समझ कर लें। परिवार के घरेलु कामों के लिए

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज के दिन पैसों के लेन-देन का जोखिम न लें। निवेश संबंधी फैसले सोच-समझ कर लें। परिवार के घरेलु कामों के लिए समय अच्छा है। घर के लिए खरीदारी करने का योग है। स्वस्थ्य अच्छ रहेगा कार्य शक्ति बढ़ी रहेगी।
उपाय- नींबू दान करें।

वृष- आज प्रॉपर्टी के कामों में विशेष लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में धन कमाने के प्रयास श्रेष्ठ रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए धन के स्त्रोत बढ़ेंगे। प्रेमियों के लिए अति सतर्क रहने का समय है।
उपाय- कमल का एक फूल महालक्ष्मी के मंदिर में चढ़ाएं।

मिथुन- अचानक धनलाभ के योग हैं। इनकम के एक से अधिक स्त्रोत बनेंगे। धरेलु जीवन अच्छा रहेगा। लग्जरी की वस्तु खरीदने की प्लानिंग बन सकती है। शेयर मार्कीट या प्राॉपर्टी संबंधी कामों में लाभ मिलेगा। स्फूर्ति और उत्साह बना रहेगा।
उपाय- लेड की वस्तु का दान करें।

कर्क- आज का दिन प्रेमियों के लिए अच्छा रहेगा। रुठे साथी के साथ बातचीत फिर से आरंभ होगी। आपके पिता का भरपूर साथ मिलेगा। मित्रों से किसी तरह का लाभ मिल सकता है। मानसिक शांति बढ़ाए रखने के लिए अध्यात्म की तरफ रुझान बढ़ेगा।
उपाय- छोटी कन्याओं का पूजन गुड लक लेकर आएगा।

सिंह- आज नौकरी के क्षेत्र में कुछ परिवर्तन होने के योग हैं। पेट संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। सरकारी मसलों में विलंब होगा। सट्टे लॉटरी पर धन लगाने से पहले विचार अवश्य कर लें। छात्रों को शिक्षा में उन्नती मिलेगी।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।

कन्या- आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शेयर बाजार से अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा। एक नई ऊर्जा का संचार रहेगा। रिश्तों में सुधार आएगा। स्वस्थ्य में भी लाभ मिलेगा। छात्रवृति मिलने के योग हैं।
उपाय- हरे रंग का रेशमी धागा अपनी कलाई पर बांधें।

तुला- आज का दिन व्यवसाय के लिए शुभ रहेगा। यात्रा पर जाने के योग हैं। परिवार में स्मृद्धि आएगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी तरह की तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा।
उपाय- जलेबी कुष्ठ रोगियों को खिलाएं।

वृश्चिक- आज आपको अपने साथी से कोई मंहगी भेंट उपहार में मिल सकती है। पेट संबंधी समस्याएं बनी रहेंगी। विदेश में नौकरी कर रहे लोगों के लिए जॉब के नए अवसर बनेंगे। अपने व्यापार में किसी को पार्टनर बनाने के लिए दिन अच्छा रहेगा।
उपाय- सफेद रुमाल इत्र लगाकर अपने पास रखें।

धनु- आज आपके पास एक्स्ट्रा इनकम के स्त्रोत बनेंगे। कहीं से धन उधार मिलने के भी योग हैं। निवेश करने से बचें। रोजमर्रा के जीवन से हटकर कुछ काम होंगे। किसी बड़ी समस्या का समाधान आज मिलेगा। बहन का विश्ष सहयोग मिलेगा।
उपाय- फटकरी से दांत साफ करें।

मकर- आज जरुरत से अधिक भावुकता रहेगी। पैसों संबंधित कोई बड़ा निर्णय न लें। सरकारी कामों में रुकावटें आएंगी। कामकाज में सामान्य स्थिती रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन मानसिक चिंता बनी रहेगी। घरेलू जीवन में न उलझें।
उपाय- काले चने का भोग मां काली को लगाएं।

कुंभ- आज आपका प्लेन डेटिंग के लिए बन सकता है। व्यापार में कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष उन्नती पूर्ण रहेगा। भाग्य उदय के भी योग हैं। नौकरी में पदोन्नति होने के अवसर बन सकते हैं। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
उपाय- कमलगट्टे की माला पर मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें।

मीन- सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कामों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। आपके जीवनसाथी का अध्यात्म की तरफ रुझान रहेगा। उच्च पद प्राप्त होने के संकेत हैं।
उपाय- दूध का दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

 

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!