Tarot Card Rashifal (7th March 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Mar, 2022 09:11 AM

tarot card rashifal

मेष: आज स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। रुके हुए काम किसी सहयोगी की मदद से पूरे होंगे। स्टूडेंट्स के लिए

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। रुके हुए काम किसी सहयोगी की मदद से पूरे होंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कोई राज की बात उजागर हो सकती है। 

वृष: दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए। किस्मत का साथ मिलने से कार्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे। घरेलू कार्यों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। व्यापार में अचानक तरक्की होगी। 

मिथुन: आज मित्रों के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। किसी जरूरी काम को जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे। उसमें सफलता भी मिलेगी। विद्यार्थी अगर ग्रुप स्टडी करेंगे, तो उनकी सभी समस्याएं सॉल्व होगी। 

कर्क: ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, साथ ही पदोन्नति भी मिलेगी। आज भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा लाभदायक रहने वाली है। 

सिंह: आज ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए दिन शुभ है। ऑफिस में कोई जूनियर अपने कार्यों को पूरा करने के लिए मदद लेंगे। 

कन्या: सहकर्मियों की मदद करने में सफल भी रहेंगे। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मन खुश रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे।  सेहत के मामले में फिट रहेंगे।

तुला: आज दिन अच्छा रहने वाला है। किसी जरूरी काम की वजह से कहीं जाने का प्लान टालना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में अचानक बढ़ोतरी होगी, जिससे जरूरत की चीजें खरीदेंगे। 

वृश्चिक: किसी काम में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी, काम को पूरा करने में सफल भी होंगे। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से मूड थोड़ा खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में सफल होंगे। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंग।

धनु: आज मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी दूसरे शहर में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। उनको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। 

मकर: पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, राजनीति से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। 

कुंभ: आज खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य पूरे हो जायेंगे। दाम्पत्य रिश्ते में प्यार की बहार आयेगी। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। 

मीन: करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं। कुछ कामों की योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। बॉस आपसे खुश रहेंगे।

नीलम
8847472411

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!