Tarot Card Rashifal (16th January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 16 Jan, 2024 07:14 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। किसी काम के लिए नई योजना पर विचार कर सकते हैं। व्यर्थ के मामलों में पड़ने से आपको

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। किसी काम के लिए नई योजना पर विचार कर सकते हैं। व्यर्थ के मामलों में पड़ने से आपको बचना चाहिए। छात्र अपने किसी मित्र के साथ किसी सब्जेक्ट को लेकर चर्चा कर सकते हैं।  

वृष- आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। संतान की सफलता आपको खुश कर सकती है। माता-पिता को कोई स्पेशल तोहफा दे सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। सेहत उत्तम रहेगी।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। इस राशि के अविवाहित लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बिजनेस में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। शुगर की वजह से तकलीफ होने की संभावना है।

कर्क- आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। कहीं पर फंसा हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। लवमेट किसी दोस्त की बातों में आकर एक-दूसरे पर शक कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कन्या- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छे काम को करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। परिवार के किसी मेंबर को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

तुला- आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए बैंक से लोन लेना पड़ सकता है। पिता के साथ बहन के लिए रिश्ते के बारे में बातचीत कर सकते हैं। आंखों में जलन की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक-  इस राशि के विवाहित लोग हनीमून के लिए विदेश जा सकते हैं। संतान की पढ़ाई में आ रही समस्या को दूर करने के लिए गुरुजनों से बात कर सकते हैं। युवाओं की कोई पुरानी गलती से पर्दा उठेगा। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें।

धनु- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने के बारे में विचार-विमर्श कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। सिर में भारीपन रहेगा।

मकर- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को पार्टनर से धोखा मिल सकता है। किसी परिजन के यहां से कोई दुखद खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहेंगे। गैस की समस्या रहेगी।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। माता के साथ बैठकर अपने मन की बात शेयर करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपसे खुश रहेंगे। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ कुछ पल मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। थकान और तनाव हावी रहेंगे।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!