Tarot Card Rashifal (22nd January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Jan, 2024 07:28 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। संतान की गतिविधियों को देखकर मन बहुत खुश होगा। लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। संतान की गतिविधियों को देखकर मन बहुत खुश होगा। लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। घर का माहौल सुख-शांति भरा रहेगा। सेहत संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

वृष- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। इस राशि की महिलाएं ऑफिस के साथ परिवार को भी मेनैज करने में कामयाब होंगी। छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। ससुराल पक्ष से तोहफा मिलेगा।  

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के छात्रों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन मंगलमय रहेगा। संतान की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।  

कर्क- आज किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से अटका पैसा आपको वापिस मिल सकता है। परिवार में सुखमय वातावरण बना रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। पैसों के मामले में कुछ लोग बहुत मददगार साबित हो सकते हैं। घर और बाहर दोनों जगह आपकी तारीफ होगी। मन में चल रही किसी परेशानी को दूर करने के लिए जीवनसाथी से बात करेंगे।  

कन्या- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपने काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। माता-पिता की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है।  

तुला- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक कहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बड़ी डील मिल सकती है। परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

वृश्चिक- बिजनेस कर रहे लोग अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए कुछ बदलाव कर सकते हैं। भाई-बहन के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ इंटिमेसी का पूरा मजा लेंगे। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में मनचाही सफलता मिलेगी।

धनु- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। घर के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में घर से बाहर जाना पड़ सकता है। खानपान का ध्यान रखें।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए बेहतर रहने वाला है। रुका हुआ काम पूरा करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। गैस की समस्या पहले से बढ़ सकती है।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। नए लोगों से रिश्ते बनेंगे। धन लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के योग हैं। लव पार्टनर के साथ एकांत में समय व्यतीत करेंगे।

मीन- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होगा। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहने वाला है। पिता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!