Tarot Card Rashifal (10th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 10 May, 2024 07:15 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बड़ी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बड़ी डील मिल सकती है। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी में बिजी रहेंगे।  

वृष - आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विदेश में रह रहे परिजनों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। लव लाइफ में चल रही समस्या को साथी के साथ मिलकर हल करने की कोशिश करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क- आज परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग का आनंद लेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं।  

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी।

कन्या- आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।  

तुला- ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रसन्न होकर कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। साथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इस राशि के छात्रों का दिन उत्तम रहेगा।  

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। घर की साज-सजावट के लिए समान खरीद सकते हैं। पुश्तैनी संपत्ती से लाभ प्राप्त होगा। रिश्तेदारों और दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सजगता बरतें।

धनु- ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। बिजनेस कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। बदन दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे।

मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। इस राशि के युवा घर के कामों में माता की सहायता करेंगे। माता-पिता से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। सेहत बेहतर रहेगी।

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के छात्रों का दिन बेहतर रहने वाला है। सेहत को लेकर सावधान रहें।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!