Tarot Card Rashifal (26th January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Jan, 2024 07:18 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। लव लाइफ में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के बच्चे खेलकूद में अपना समय व्यतीत करेंगे। गैस की समस्या बनी रहेगी।

वृष- नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन के साथ मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। अपने प्रेम को विवाह में बदलने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। छात्र अपने करियर को लेकर माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ, उनके शादी के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे कामों के लिए मान-सम्मान मिलेगा। कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में रहेगा।

कर्क- आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा। माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।

सिंह- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कारोबार में भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पिता से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। सिर में भारीपन बना रहेगा।

कन्या- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। नए व्यापार को शुरू करने के लिए किसी परिजन की मदद लेनी पड़ सकती है। लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगेगा।

तुला- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लंबे समय से रुके कामों को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद मिलेगी। कुछ नए संबंध आप आसानी से स्थापित करेंगे। निजी जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

वृश्चिक- आज का दिन आपके के लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। पिता जी से व्यवसाय संबंधित कामों को लेकर सलाह-मशविरा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।

धनु- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। वैवाहिक लोग अपने रिश्ते में सुधार करने की कोशिश करेंगे। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए उत्तम रहने वाला है। कारोबार में आ रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। घर में किसी करीबी मेहमान का आगमन होगा।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। सिंगल लोग कार्यक्षेत्र में किसी खास को अपना दिल दे बैठेंगे। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। आंखों में जलन बनी रहेगी।

मीन- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर अहम फैसला लेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!