Tarot Card Rashifal (30th January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Jan, 2024 07:23 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। लवमेट का दिन रोमांटिक रहने वाला है। माता के साथ बैठकर मन की बातों को शेयर करेंगे।

वृष- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। संतान की किसी परेशानी को सुलझाने में उसकी मदद करेंगे। खर्चों को सीमित रखें नहीं तो आपका बजट बिगड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।  

मिथुन- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। काम पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। घर के बड़ों की सलाह लेकर प्रॉपर्टी में निवेश करें। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क- आज कर्क राशि वालों का मन उत्साह और उमंग से भरा रहेगा। इस राशि के छात्रों को किसी नई जगह पर जाने का मौका मिलेगा। भाई-बहन के रिश्ते में पहले से ज्यादा मजबूती देखने को मिलेगी। संतान की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। बिजनेस की किसी बात को लेकर भाई के साथ बहस हो सकती है। नए दोस्त या लव रिलेशन बन सकते हैं। करीबी रिश्तेदार के यहां से कोई दुखद खबर मिल सकती है।

कन्या- आज का दिन नौकरीपेशा लोगों को लिए उत्तम रहने वाला है। संतान के लिए किसी अच्छे और बड़े घर से शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इस राशि के बच्चे पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी रुचि लेंगे। पिता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।

तुला- आज का दिन तुला राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई नौकरी मिलने की संभावना है। बिजनेस में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएग। सिर में भारीपन रहेगा।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। छात्रों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

धनु- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घरेलू कामों की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

मकर- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी की बातों में आकर साथी पर शक कर सकते हैं। कहीं पर पैसा रुका हुआ था, तो वापिस मिलेगा।

कुम्भ- सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। लव पार्टनर के साथ इंटिमेसी का मजा लेंगे। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं।  

मीन- कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, तो यह इच्छा पूरी होगी। संतान की उच्च शिक्षा के लिए कुछ धन किसी पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!