Tarot Card Rashifal (5th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Mar, 2024 06:41 AM

tarot card rashifal

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। व्यापार कर रहे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। इस राशि के छात्र परीक्षा की तैयारी में व्यस्त रहेंगे।

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांस के फूल खिलते हुए नजर आएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी काम को लेकर बॉस से बहस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि वालों को आज व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। संतान पक्ष की और से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बनाएंगे। सिर में भारीपन रहेगा।  

कन्या राशि के व्यापार कर लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में चल रही किसी समस्या से परेशान रहेंगे। संतान के स्वभाव में आ रहे बदलाव को नजरअंदाज न करें। ससुराल पक्ष से कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

तुला राशि वालों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी दी गई सलाह लोगों के बहुत काम आएगी। बिजनेस की लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं फिर से गति पकड़ सकती हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगी। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि वालों का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। नए काम की शुरुआत करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। लवमेट एक-दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि वालों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। सरकारी महकमे में अटका हुआ काम आपका पूरा हो सकता है। बड़ो की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी के साथ इंटिमेसी का मजा लेंगे। माता की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

मकर राशि वालों के लिए दिन ताजगी से भरा रहने वाला है। किसी नए घर, मकान आदि लेने का सपना पूरा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी जरूरी जानकारी को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें।

कुंभ राशि वालों के लिए दिन खास रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का मौका मिलेगा। इस राशि के सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। छात्र परीक्षा में अच्छे परिणामों के लिए अधिक मेहनत करेंगे। गैस की समस्या बनी रहेगी।    

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। बिजनेस में अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाएंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!