Tarot Card Rashifal (24th April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 24 Apr, 2026 04:30 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है।

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। 

वृष - आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। 

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी। इस राशि के छात्रों का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। सेहत का ध्यान रखें। 

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। माता की सेहत में पहले से सुधार होगा।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। जो लोग विदेश जा कर पढ़ने के बारे में सोच रहे थे, उनका ये सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। छोटी बहन के लिए आए रिश्ते पर सोच-विचार कर सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन करवाने के प्लान बना सकते हैं। परिववार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल होंगे । 

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन समान्य रहने वाला है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में काम का भार ज्यादा होने से पेरशान रहेंगे। इस राशि के सिंगल लोग क्रश को लंच के लिए पूछ सकते हैं। पेट दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे। 

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है। अविवाहित लोगों के जीवन में नया रिश्ता आ सकता है। लिया हुआ कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।

धनु- धनु राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में लाभदायक सौदा मिल सकता है। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर- मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ बाहर समय बिताएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करें। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। मन को शांत रखने के लिए दोस्तों के साथ शाम को मंदिर जाएंगे। 

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार कर रहे किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। युवा घर के कामों मे माता की मदद करेंगे।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!