Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Oct, 2026 01:58 AM

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ बिता सकते हैं। किसी जोखिम भरे मामले को टालने की
मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ बिता सकते हैं। किसी जोखिम भरे मामले को टालने की कोशिश करेंगे। लव पार्टनर की तरफ से कोई स्पेशल सरप्राइज मिलने की संभावना है।
वृष- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में हर कोई आपके काम से प्रभावित होगा। कहीं पर पैसा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जाने का मौका मिलेगा।
मिथुन- आज जिस भी काम में हाथ डालेंगे, वह जरूर पूरा होगा। ऑफिस के काम में व्यस्त रहने के कारण जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे। इस राशि के बच्चे मौज-मस्ती में अपना समय व्यतीत करेंगे। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
कर्क- आज का दिन आपके लिए कशमकश से भरा रहने वाला है। घर-परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला लेना आपके लिए बहुत मुश्किल हो सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा धन लाभ होगा। सेहत की चिंता बढ़ती हुई नजर आएगी।
सिंह- आज बेवजह किसी विवाद में पड़ने से बचें। करियर में सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। ऑफिस में सुकून भरा वातावरण बना रहेगा। परिवार में जिम्मेदारियों को पूरा करने में लगे रहेंगे। सेहत सही रहेगी।
कन्या- आज अपने अंदर की कमी को पहचान कर दूर करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता की तरफ से कोई गिफ्ट मिल सकता है, इससे पूरे दिन चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। संतान के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं।
तुला- आज अचानक किसी पुराने परिचित से मुलाकात होगी। नौकरी में कोई गलती परेशानी उत्पन्न कर सकती है। कारोबार बढ़ाने के लिए कोई राय बनाएंगे। घर-परिवार में दिन काफी आनंदमय रहेगा। नसों में खिंचाव जैसी स्थिति बनी रहेगी।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बेहद खास पल लेकर आएगा। ऑफिस में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सरकारी काम को पूरा करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी।
धनु- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। ऑफिस में ज्यादा कामकाज होने के कारण घर पहुंचने में समय लग सकता है। संतान के भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे।
मकर- अगर आज जॉब चेंज करना चाहते हैं तो सोच-समझ कर ही करें। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। लवमेट के रिश्तें में और मधुरता बढ़ेगी। भाई-बहन के साथ मधुर रिश्ते बने रहेंगे।
कुंभ- आज का दिन बहुत शानदार तरीके से बीतेगा। कार्यक्षेत्र में मन के मुताबिक काम करके संतुष्टि मिलेगी। जीवनसाथी की तरक्की देखकर मन बहुत खुश होगा। युवा वर्ग किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके मिलेंगे।
मीन- आज नया व्यापार शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की नौकरी पक्की हो जाने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। छात्र अपना रिजल्ट सुनकर बहुत खुश होंगे। मौसम के बदलाव के कारण बाल झड़ने की समस्या रहेगी।