Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Apr, 2026 01:23 AM
मेष (Aries)- आज आपको नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। करियर में पदोन्नति के योग हैं। परिवार में
मेष (Aries)- आज आपको नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। करियर में पदोन्नति के योग हैं। परिवार में गूड न्यूज आएगी। दिन खुशियों भरा रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें।
वृषभ (Taurus)- पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। किसी बड़े-बुजुर्ग की सलाह से बिगड़ा काम बनेगा। निवेश के लिए अच्छा बेहतरीन समय है, आने वाले समय में अच्छा लाभ मिलेगा।
उपाय: शुक्रवार के दिन सफेद मिठाई का दान करें।
मिथुन (Gemini)- रिश्तों में चल रहा मनमुटाव खत्म होगा, मधुरता आएगी। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें नया साथी मिल सकता है। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, कोई भी फैसला अच्छे से विचार करने के बाद ही लें।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
कर्क (Cancer)- आज विजय और सफलता का समय है। हर काम में उन्नती होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करेंगे।
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
सिंह (Leo)- आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा, मनचाहा मुकाम हासिल करने में कामयाब रहेंगे। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
उपाय: माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं।
कन्या (Virgo)- यह समय आत्म-मंथन का है। दूसरों को छोड़कर खुद के बारे में सोचें। किसी भी बड़े निवेश से पहले अच्छी तरह सोच लें, घर के बड़ों की सलाह अवश्य लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, बाहर के खानपान से परहेजा रखें।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला (Libra)- कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी, अटके काम पूरे होते दिख रहे हैं। कार्यक्षेत्र में संतुलन बना रहेगा। ईमानदारी से किए गए कार्यों का फल मिलेगा, कर्मा पर विश्वास रखें।
उपाय: शनिवार को गरीबों की मदद करें।
वृश्चिक (Scorpio)- पुराने दौर का अंत और नई शुरुआत का समय है। खुशियां बटोरने के लिए तैयार रहें। अपने आप पर भरोसा रखें, किसी दूसरे की बातों में आने से बचें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु (Sagittarius)- आज धैर्य और संयम से काम लें। कोई पीठ में छुरा घोंप सकता है। आपकी सूझबूझ से बिगड़े काम बन जाएंगे। आध्यात्मिक यात्रा के योग हैं, जो जीवन भर याद रहेगी।
उपाय: पीले वस्त्र धारण करें या हल्दी का तिलक लगाएं।
मकर (Capricorn)- लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे लेकिन परिश्रम बहुत करना होगा। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक दबाव से बाहर आएंगे, राहत की सांस मिलेगी।
उपाय: 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करें।
कुंभ (Aquarius)- आज का खूबसूरत दिन नई उम्मीदें और प्रेरणा जगाएगा। आपकी रचनात्मकता नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। धन- लाभ के संकेत हैं लेकिन किसी के झांसे में आने से बचें।
उपाय: संध्या के समय पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मीन (Pisces)- घबराएं नहीं, आज का परिवर्तन आपके भले के लिए है। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और आगे बढ़ें। मानसिक भ्रम से बचें और ध्यान (Meditation) का सहारा लें। सब काम सिद्ध होंगे।
उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें।