Tarot Card Rashifal (9th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 09 May, 2026 01:29 AM

tarot card rashifal

मेष- आम सितारा स्ट्रांग, उत्साह, हिम्मत तथा संघर्ष शक्ति बनी रहेगी, मगर

मेष- कोई बना बनाया काम बिगड़ने की आशंका है, जिसकी वजह से परिवार के साथ व्यस्त रह सकते हैं। व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। ऑफिस के किसी काम में ज्यादा समय लग सकता है। घर में किसी सदस्य की सेहत को लेकर तनाव रहेगा।

वृष- सरकारी नौकरी कर रहे लोग अपने काम के प्रति ईमानदार रहेंगे। बिजनेस करने वाले अपनी दुनिया में किंग बन सकते हैं। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। खान-पान में ध्यान देना होगा।

मिथुन- व्यापार में बदलाव फायदेमंद साबित होगा। नौकरी कर रहे लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच खट्टा-मीठा रिश्ता बना रहेगा। शुगर संबंधी समस्या बढ़ सकती है। 

कर्क- आज बिजनेस में साथी अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के लिए कोई जरूरी सामान खरीद सकते हैं। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। हाई बी.पी के कारण मन परेशान रहेगा।

सिंह- आज समय आपके हक में रहेगा। कार्यक्षेत्र में टारगेट को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार के मुश्किल समय में अपनी सूझबूझ के साथ हर परेशानी का हल निकाल लेंगे। छात्र अपना मन पढ़ाई में लगाने का प्रयास करें। मेडिटेशन पर ध्यान दें।

कन्या-  आज का दिन पिछले दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। कॉन्फिडेंस के दम पर लगभग हर काम में सफल होंगे।

तुला- आज नौकरीपेशा लोगों का मन जॉब को बदलने का करेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। युवा पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। परिवार का साथ पाकर हर बड़े से बड़े काम को करने में कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की चिंता सता सकती है। कारोबार कर रहे लोग अपने काम को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। युवाओं को करियर को लेकर कोई बड़ा कदम उठाना पड़ेगा। घर-परिवार की बात किसी बाहर वाले के साथ शेयर न करें।

धनु- आज आर्थिक हालात बेहतर होंगे, कोई बड़ा कर्ज उतारने की कोशिश करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। पुरानी बातों का असर रिश्तों पर पड़ सकता है। पैरों का दर्द परेशानी का कारण बनेगा ।

मकर- आर्थिक रूप से की गई यात्रा सफल होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। पुराने चल रहे कामों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। परिवार की कोई बहुत बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है।

कुंभ- आज कोई अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। नौकरी में बहुत ध्यान से काम करें। बिजनेस में कि गई लापरवाही समस्या का कारण बनेगी। छात्र जिद में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे। परिवार के साथ मन-मुटाव दूर होंगे। सेहत ठीक रहेगी।

मीन- आज सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से समाज में मान-सम्मान का पात्र बनेंगे। कार्यक्षेत्र में काम पूरा न होने की वजह से अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। ज्यादा काम करने के कारण शरीर में थकावट बनी रहेगी, आराम पर ध्यान दें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!