Tarot Card Rashifal (27th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 27 Aug, 2026 01:03 AM

tarot card rashifal

मेष-  आज आपका कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता है। अपनी नौकरी में बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। सिंगल लोगों आज

मेष- आज आपका कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता है। अपनी नौकरी में बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। सिंगल लोगों आज मनचाहा रिश्ता मिलने की सम्भावना है। लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। 

वृष- आज कार्यक्षेत्र में मिली जिम्मेदारी पूरी मेहनत से करेंगे। परिवार के साथ बैठकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बनाएंगे। परिवार के किसी खास व्यक्ति के विवाह प्रस्ताव आने से खुशी भरा माहौल रहेगा।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर भाईयों के साथ बहस होने की संभावना है। बदन दर्द से परेशान रहेंगे।

कर्क- आज काम को पूरा करने के लिए कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार के काम में किसी अनुभवी से जरूर राय लें। ज्यादा काम का असर सेहत पर देखने को मिलेगा। कोर्ट के काम से राहत मिलने की संभावना है।

सिंह- आज का दिन  सिंह राशि के जातकों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहने से राहत की सांस लेंगे।

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए समय खुशनुमा रहने वाला है। घर के किसी काम को पूरा करने में भाई-बहन की मदद लेनी पड़ सकती है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक- इस राशि के जातक आज सावधान रहें, किसी विद्वान से पूछे बिना निवेश न करें। युवा वर्ग अपना काम कल पर न टालें। किसी रिश्तेदार की तरफ से आपको कोई शुभ सूचना मिलने की सम्भावना है। घर की साज-सज्जा के लिए काफी धन खर्च करेंगे।

धनु-  आज का दिन खास रहने वाला है। किसी दोस्त की शादी में शामिल होने का मौका मिलेगा। घर के कामों में माता की सहायता करेंगे। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

मकर- व्यापार कर रहे लोगों को दिन की शुरुआत में ही कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर के लिए साज-सजावट की चीजें की खरीदारी कर सकते हैं। कानूनी मामले में फैसला आपके में पक्ष में रहने से राहत की सांस लेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में कुछ नया काम करने का मौका मिलेगा। युवा वर्ग कोई भी नया काम करने से पहले जांच-पड़ताल कर लें। कोई दुकान या मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं। गृहस्थ जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा।

मीन- आज बहुत दिनों बाद पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। युवा वर्ग बेवजह के किसी विवाद में पड़ने से बचे। काम के लिहाज से मिश्रित फल मिलने की सम्भावना है। संतान की संगति पर विशेष ध्यान रखें। घुटनों का दर्द सही हो जाएगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!