Tarot Card Rashifal (23rd September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 23 Sep, 2026 01:33 AM

tarot card rashifal

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य करवा सकते हैं। बहन के लिए आए रिश्ते पर विशेष चर्चा करेंगे।  

वृष- वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंदमय रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस राशि के युवाओं को किसी बात पर ज्यादा जिद करने से बचना होगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। किसी कानूनी मामले में फैसला आपके हक में रहेगा।

कर्क-  कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह-  व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। मीडिया से जुड़े लोगों की सैलरी में इजाफा हो सकता है। दांतों के दर्द से परेशान रहेंगे।  

कन्या-  नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के कई नए अवसर मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

तुला-  आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। नौकरी तथा व्यापार में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। परिवार के साथ डिनर पर जाने का प्लान बनाएंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। सिर में भारीपन रहेगा।  

वृश्चिक-  आज का दिन व्यस्त रहेगा। कामकाजी जीवन में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं लेकिन आप उन्हें अच्छे से संभालने में सक्षम रहेंगे। पारिवारिक जीवन में भी आपके विचारों को मान्यता मिलेगी। सेहत के मामले में सजग रहें और किसी भी छोटी बीमारी की अनदेखी न करें।

धनु- आज का दिन धनु राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से उत्तम रहने वाला है। संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या हल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। गले में इन्फेक्शन हो सकती है।

मकर-  आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को विदेशी कंपनी के साथ डील करने का मौका मिलेगा। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। छोटे भाई के साथ मिलकर कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। नकारात्मक बातों की वजह से तनाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!