Tarot Card Rashifal (4th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 04 Oct, 2026 10:17 AM

tarot card rashifal

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है। घर की किसी उपयोगी चीज़ को नया रूप देने का विचार मन में आ सकता है

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है। घर की किसी उपयोगी चीज़ को नया रूप देने का विचार मन में आ सकता है। किसी करीबी की मदद करने का मौका मिल सकता है, पीछे न हटें। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा जातक काम में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। विदेश जाने का सोच रहे हैं, तो घर पर बात कर सकते हैं। समाज में आपके काम की तारीफ हो सकती है। हल्का बुखार परेशान कर सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहेगा, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें पार कर लेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। सरकारी कामों को पूरा करने में भाई-बहन की सहायता मिल सकती है। सेहत सही रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। घर खर्च बढ़ सकता है। संतान की संगत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। बाहर के खाने से परहेज़ करें, सेहत सही रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। पुराने रिकॉर्ड या पहले से संभालकर रखी गई कोई जानकारी अचानक आपके काम आ सकती है। किसी भी बात का जवाब देने के पहले सोच-विचार कर लें। प्रेमी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। सेहत सही रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। लंबे समय से रुके काम आज आगे बढ़ सकते हैं। विदेश से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में न लें। संतान की सेहत का ख्याल रखें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए विशेष रहेगा। युवा जिन कामों को पूरा करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, वे पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर महसूस हो सकती है। बिज़नेस करने वालों को अच्छी डील मिल सकती है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी भी काम को करते समय उसकी बारीकियों पर ज़रूर ध्यान दें। अपनी निजी बातें हर किसी के साथ साझा करने से आज बचना समझदारी होगी। युवा खुद का काम शुरू करने में सफल हो सकते हैं। मन बेचैन हो सकता है, किसी करीबी से बात कर सकते हैं।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने से मन ठीक रहेगा। घर के किसी सदस्य का रिश्ता पक्का हो सकता है। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। तला-भुना ज्यादा न खाएं, सेहत खराब हो सकती है।  

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई व्यक्ति आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है, लेकिन शांत रहना आपके हित में रहेगा। बच्चों के साथ उनकी पसंद की गतिविधि में समय बिताने का मौका मिलेगा। रात में पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें, नहीं तो थकान महसूस हो सकती है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी मुश्किल काम का हल आपको सामान्य तरीके से हटकर सोचने पर मिल सकता है। किसी चीज़ को पसंद आने पर तुरंत खरीदने के बजाय पहले अपना बजट ज़रूर देखें। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों का प्रदर्शन सही रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों को पसंद की डील मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी को भी पैसा उधार देने से पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। मौसम में बदलाव के चलते सेहत पर असर हो सकता है, ख्याल रखें। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!